मेरठ हत्याकांड में एक चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी साहिल सौरभ के पैसों से करता था ये काम, मुस्कान देती थी साथ
Meerut Murder Saurabh Rajput: मेरठ मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा है। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक सौरभ राजपूत की 'कातिल' पत्नी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (Sahil Shukla) के साथ मिलकर अपने पति के पैसों को जुआ खेलने में लगाती थी।
पुलिस विभाग के सूत्रों ने जानकारी दी है कि साहिल शुक्ला सौरभ राजपूत के पैसे का इस्तेमाल जुआ खेलने में किया करता था। उन्होंने बताया कि साहिल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाता था और जीत की रकम का इस्तेमाल खुद और मुस्कान रस्तोगी के लिए आलीशान लाइफस्टाइल अपनाने के लिए करता था।

मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की 4 मार्च को चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। सौरभ के शव को दोनों आरोपियों ने काटकर सीमेंट से ड्रम में भरकर रखा था। साहिल और मुस्कान से पूछताछ के बाद हत्या की साजिश का पता चला। इन दोनों पिछले साल नवंबर में ही सौरभ की हत्या की योजना बना ली थी।
सट्टेबाजी के पैसों से साहिल और मुस्कान ऋषिकेश और देहरादून घूमे
सूत्रों के मुताबिक साहिल ने किन सट्टेबाजों के जरिए सट्टा खेला, इसकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। ये अभी जांच के दायरे में है। साहिल ने जो भी पैसा जीता था, वह कथित तौर पर मुस्कान के साथ ऋषिकेश और देहरादून की अपनी यात्राओं पर खर्च किया था। साहिल के पड़ोसियों ने यह भी दावा किया कि उसके पास कोई नौकरी नहीं थी और वह अपनी लाइफस्टाइल के लिए जुए की कमाई पर बहुत निर्भर था।
साहिल IPL मैचों पर लगाता था सट्टा!
पुलिस सूत्रों के सौरभ मुस्कान को हर महीने उसके और उसकी बेटी के लिए करीब एक लाख रुपये भेजता था। जब भी ये पैसे मुस्कान के खाते में ट्रांसफर होते, तो वह साहिल को बता देती, जो फिर उस पैसे का इस्तेमाल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने में करता था। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि साहिल सालों से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहा था और गिरफ्तारी से पहले वह आने वाले सीजन पर और भी पैसे लगाने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक (शहर) आयुष विक्रम सिंह ने कहा, "लंदन में काम करने के दौरान, सौरभ अक्सर मुस्कान को उसके खर्च के लिए पैसे भेजता था। अपनी हत्या से ठीक पहले, उसने उसके खाते में 1 लाख ट्रांसफर किए थे।" अधिकारी ने कहा कि पुलिस अब साहिल की जुआ गतिविधियों की आगे जांच कर रही है और रिमांड के दौरान पुलिस इन सवालों के जवाब भी साहिल और मुस्कान से मांगेगी।












Click it and Unblock the Notifications