यूपी में योगीराज आते ही आई रोमियो की शामत, मेरठ की तस्वीरें देखिए
अब मेरठ पुलिस के अफसर जिले के उन इलाकों में जा रहे हैं, जहां जाना कभी इनके शान के खिलाफ होता था। देखिए कार्रवाई की तस्वीरें।
मेरठ। प्रदेश में सत्ता के परिवर्तन होते ही पुलिस की वर्किंग स्टाइल भी बदल गया है। यूपी के जिला मेरठ की जिन गलियों में कभी पुलिस जाती नहीं थी आज वहाँ पुलिस ने वहां चैकिंग अभियान चलाया। इसके आलावा आज मेरठ पुलिस ने बीजेपी सरकार के संकल्प पत्र के अनुसार जनपद भर में एंटी रोमियो अभियान चलाया।

इस दौरान एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने महिला पुलिस के साथ गर्ल्स कालिजो के बाहर खड़े आधा दर्जन से रोमियो को पुलिस हिरासत में लेकर उन्हें महिला थाने भेज दिया है। पुलिस के इस एंटी रोमियो अभियान से स्कूल कॉलेज के बाहर भगदड़ सी मच गयी।

पुलिस की कार्रवाई को लड़किया खूब सराह रही हैं । वही पुलिस अधिकारियो ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद आज एंटी रोमियो अभियान चलाया है जो लड़कों से पूछताछ की जा रही है साथ ही उनके परिजनों को बुलाकर सत्यापन भी किया जा रहा है । निर्दोष लोगों पर कार्यवाई नहीं की जाएगी ।




















Click it and Unblock the Notifications