Meerut Muskan Case: 'खैर मनाओ, तुम्हारा बेटा ड्रम में जमने से बच गया', अनिरुद्धाचार्य क्या-क्या पढ़ा रहे पाठ?
Meerut Muskan Case: मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाकिया कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इस घटना ने लोगों को इतना झकझोर दिया कि अब इसे लेकर देशभर में चर्चा हो रही है। इस बीच, मेरठ से करीब 202.3 किलोमीटर की दूरी पर बैठे, मथुरा के प्रसिद्ध संत अनिरुद्धाचार्य महाराज (Aniruddhacharya Maharaj) अपने भक्तों को पत्नी और शादीशुदा जिंदगी को लेकर अनोखी नसीहत दे रहे हैं। उन्होंने मुस्कान कांड की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'खैर मनाओ, तुम्हारा बेटा ड्रम (Drum) में जमने से बच गया।'
आपको बता दें कि बीती 4 मार्च को मुस्कान रस्तोगी ने अपने ही पति मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत (Saurabh Rajput) को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी साहिल शुक्ला की मदद से सौरभ के शव के 15 टुकड़े किए, उसके बाद पानी के ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया। आइए जानते हैं अनिरुद्धाचार्य महाराज ने क्या-क्या कहा?

मथुरा के वृंदावन में कथा के दौरान एक महिला अनुयायी ने उनसे अपने बेटे की तलाक संबंधी समस्या का समाधान मांगा। महिला ने कहा कि बहू तलाक मांग रही है और उस पर दहेज, मेंटेनेंस और घरेलू हिंसा का आरोप लगा रही है। इस पर महाराज ने मजाकिया लहजे में कहा, 'आजकल सबसे बढ़िया बिजनेस दहेज केस का चल रहा है। एक लड़की ने 6 जगह शादी की और 6 जगह से मेंटेनेंस ले रही थी, सातवें के साथ मजे में रह रही थी। अच्छा हुआ, तुम्हारा बेटा ड्रम में जमने से बच गया, खैर मनाओ!' उन्होंने मुस्कान कांड का जिक्र करते हुए कहा, 'अब अच्छे-भले पति को मारकर ड्रम में पैक किया जा रहा है, वो भी किसी और लड़के के लिए!'
पतियों को सलाह: पत्नी की तारीफ किया करो!
एक अन्य वीडियो में अनिरुद्धाचार्य महाराज ने शादीशुदा पुरुषों को अनोखी सलाह दी। उन्होंने कहा, 'भाइयों, अपनी पत्नी की तारीफ जरूर किया करो। कहीं ऐसा न हो कि तुमने नहीं की और कोई और करने लगे, फिर दिक्कत हो जाएगी!' उनका यह बयान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स
मेरठ हत्याकांड के बाद लोग इतने डरे हुए हैं कि इस पर मजाकिया मीम्स भी बन रहे हैं।
- मीम 1: दो महिलाएं नीला ड्रम खरीदकर ले जा रही होती हैं, सामने से आ रहे दो लड़के डरकर भागने लगते हैं। महिलाएं पूछती हैं, 'भाई, काहे डर रहे हो?'... लड़के डरते हुए कहते हैं, 'हमें कुछ नहीं चाहिए, बस हमें जाने दो!'
- मीम 2: एक मजदूर किसी घर पर नीला ड्रम और सीमेंट लेकर पहुंचता है। पति दरवाजा खोलकर पूछता है, 'क्या है?' मजदूर कहता है, 'आपकी बीवी ने मंगवाया है!' पति के दिमाग में मुस्कान और साहिल का सीन चलने लगता है और वो भाग जाता है।
- मीम 3: नदी में ढेर सारे नीले ड्रम तैरते दिख रहे हैं, बैकग्राउंड में 'हरे राम, हरे कृष्ण...' बज रहा होता है।
- मीम 4: पत्नी एक बड़ा ड्रम खरीदकर लाती है और पति से कहती है, 'गोलू के पापा, देखो तुम्हारे लिए क्या लायी हूं!' पति डर जाता है और पूछता है, 'इसकी क्या जरूरत थी?' पत्नी कहती है, 'झोले चूहे काट देते हैं, इसलिए!' फिर मजाक में पति को ड्रम में बैठने को कहती है। पति डरते हुए हाथ जोड़ लेता है।
मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद से सोशल मीडिया पर मजाक और डर दोनों ही माहौल देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर लोग इस घटना से सहमे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर मीम्स और मजेदार कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। इस बीच, अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भी अपने अंदाज में पतियों को शादीशुदा जिंदगी में सतर्क रहने की नसीहत दे दी है!












Click it and Unblock the Notifications