Meerut Muskan Case: 'सौरभ के दिल पर साहिल की मार, मुस्कान ने दिया फाइनल टच', जानें चार्टशीट में क्या-क्या लिखा

Meerut Crime News Muskan Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut Crime News) में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत (Saurabh Rajput) हत्याकांड में पुलिस ने लंबी पड़ताल के बाद चार्टशीट तैयार कर दी है। अब कुछ ही दिनों में पुलिस इसे कोर्ट में पेश करेगी। पुल‍िस की केस डायरी में कई हैरान करने वाली बातें सामने भी आई।

इस केस में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला (Sahil Shukla) को बराबर का दोषी बताया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर हत्या की साजिश रची और बेहद निर्ममता से सौरभ की जान ली। बता दें कि 4 मार्च को मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या कर उसके शव के 15 टुकड़े किए और उन्हें एक ड्रम में रखकर सीमेंट से सील कर दिया। इसके बाद दोनों हिमाचल घूमने निकल गए ताकि किसी को शक न हो। आइए जानते हैं चार्टशीट में क्या-क्या खुलासा?

Muskan Case

Saurabh Rajput Murder Case Diary: पुलिस की चार्टशीट में क्या खुलासा हुआ?

जांच में पुलिस ने पाया कि मुस्कान इस हत्या की मास्टरमाइंड थी। हत्या के लिए चाकू, ड्रम और बेहोशी की दवा मुस्कान ने खरीदी थी, जबकि सीमेंट लाने और शव को छिपाने का आइडिया साहिल का था।

हत्या के दौरान साहिल ने चाकू से सौरभ के दिल पर वार किया, जबकि मुस्कान ने उसे फाइनल टच दिया। गर्दन काटने के लिए साहिल ने चाकू और मुस्कान ने उस्तरा इस्तेमाल किया।

क्या है पूरा मामला?

  • 2016 में मुस्कान ने सौरभ से लव मैरिज की थी।
  • 2019 में बेटी पीहू का जन्म हुआ, इसी दौरान मुस्कान की मुलाकात साहिल से हुई।
  • साहिल और मुस्कान के रिश्ते के चलते सौरभ और मुस्कान के बीच तलाक की नौबत आ गई।
  • सौरभ जब लंदन चला गया, तो मुस्कान और साहिल करीब आ गए।
  • लंदन से वापस आने पर सौरभ की हत्या कर दी गई।

हत्या के पीछे क्या रही असली वजह?

पुलिस जांच में किसी तांत्रिक क्रिया का एंगल नहीं मिला। मुस्कान, साहिल से शादी करना चाहती थी, इसलिए सौरभ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पहले भी मुस्कान और साहिल घर से भाग चुके थे, जिससे तलाक की नौबत आ गई थी। इस हत्याकांड में केवल मुस्कान और साहिल शामिल थे, कोई तीसरा व्यक्ति नहीं।

मेरठ का यह मर्डर केस प्रेम-प्रसंग और धोखे की खौफनाक दास्तान है, जिसमें एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की चार्टशीट से साफ है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिसका मकसद सौरभ को रास्ते से हटाकर साहिल और मुस्कान का साथ निभाना था। अब यह देखना होगा कि अदालत में इस मामले में आगे क्या फैसला आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+