मेरठ: लालची बाप ने शादी के बहाने 50 हजार रुपये में नाबालिग बेटी को बेचा
यूपी के मेरठ में एक लालची बाप ने शादी के बहाने अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी को 46 साल के आदमी के हाथों में बेच दिया। लड़की के दादी को जब यह बात पता चली तो उन्होंने मैके पर पहुंच कर लड़की को बचाया।
मेरठ। यूपी के मेरठ में एक बेरहम बाप ने अपनी नाबालिग बेटी को शादी के बहाने 50 हजार रूपये में बेच दिया। नाबालिग बच्ची का पिता 46 साल के अधेड़ के साथ उसकी शादी करा रहा था लेकिन उसी वक्त परिवार के लोगो ने मौके पर पहुँचकर हंगामा कर दिया और मौके पर पहुँची पुलिस ने लड़की को बरामद करके आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। बेटी को बेचने वाला बाप फिलहाल फरार है।

46 साल का राजकुमार उर्फ राजु बुधवार को छठी बार शादी करने जा रहा था। वेन्यू था मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके का गुरूद्वारा और दुल्हन थी 16 साल की यह मासूम-सी बच्ची। खाने-पीने से मोहताज इस बच्ची को इसके बेरहम बाप महेन्द्र ने राजकुमार उर्फ राजु के हाथ 50 हजार रूपये में बेच दिया। इस सौदे को सामाजिक चोला पहनाने के लिए महेन्द्र सिंह ने आज ब्रह्मपुरी के गुरूद्वारे में अपनी बेटी की शादी रखी थी। लेकिन तभी लड़की की दादी मौके पर पहुंची और पूरा प्लान चकनाचूर हो गया।
बता दें कि नाबालिग बच्ची की मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मोटी रकम के बदले लड़की का पिता अपनी जेब गर्म करके लड़की से छुटकारा पाना चाहता था। पुलिस ने लड़की से शादी करने वाले राजकुमार उर्फ राजू को हिरासत में ले लिया और नाबालिग लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बचाया। मौके पर हंगामे के वक्त मौजूद अपनी बेटी का सौदागर महेन्द्र सिंह मौका मिलते ही फरार हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में लड़की के पिता और इस केस के मुख्यारोपी महेन्द्रसिंह की तलाश कर रही है। बताया गया है कि राजकुमार की यह छठवीं शादी है। राजकुमार ने कुछ दिन पहले एक और महिला से शादी की थी और उसे दिल्ली में एक किराये के घर में रखा है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications