बिजनौर में महात्मा विदुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज: सीएम योगी

बिजनौर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब मैं बिजनौर के बाग देखता हूं कि मुझे लगता है कि इस जनपद के साथ जितना न्याय होना चाहिए था, हो नहीं पाया है। पहले कहा जाता था कि कोई मुख्यमंत्री बिजनौर आएगा तो उसकी छु्ट्टी तय है, लेकिन मैंने कहा मैं बिजनौर जाऊंगा जरूर। किसी ने कहा कि यहां रात्रि को नहीं रुकना चाहिए। मैंने यहां रात्रि को रुकने का फैसला लिया और यहां विदुर कुटिया का भ्रमण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में अपार संभावनाएं हैं, इस तथ्य को कभी भी सामने लाने का प्रयास नहीं किया गया। हमारे जो जनप्रतिनिधि प्रस्ताव लाते थे, उनका कहना था कि यहां मेडिकल कॉलेज होना चाहिए, मैंने कहा मैं भी इसका पक्षधर हूं। इतना बड़ा जनपद और मेडिकल कॉलेज नहीं, हम लोग आए तो यहां मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। बिजनौर भारत के इतिहास की भूमि है।

cm yogi

महात्मा विदुर उन ऋषि-मुनियों की परंपरा में आते हैं जिन्होंने मुश्किल काल में भी सत्य बोलने की हिम्मत दिखाई, उसके लिए उन्हें हमेशा झेलना पड़ा, लेकिन वो अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए। उस सत्य को बोलने वाली धरती पर, महात्मा विदुर के नाम पर ही मेडिकल कॉलेज बनना चाहिए। मैं आपको बधाई देना चाहूंगा कि यहां पर मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। मेडिकल कॉलेज के साथ यहां की सड़कों की कनेक्टिविटी को बेहतरीन किया गया है। यहां की ओडीओपी एक नई पहचान बना रही है।

हम प्रबुद्धजनों की एक कमी है कि वोट डालने के समय आलसी हो जाते हैं। ऐसे में पहले स्वयं मतदान करना है और दूसरों को भी वोट डालने के लिए कहना है। आपका वोट अन्य लोगों के साथ जाता था तो बिजनौर अपनी पहचान के लिए लाचार होता था। आपका वोट सही दिशा में गया तो एक बेहतरीन उदारण देखने को मिल रहा है। हर एक स्तर पर कैसे परिवर्तन देखने को मिला है, यह हम सब देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+