'गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं होता पैदा', मीडिया से मायावती ने की फेक न्यूज ना फेलाने की अपील
Mayawati News: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की चार बार सीएम रह चुकीं बीएसपी सु्प्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा 2023 में किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगी इस पर अपने पत्ते खोल दिए है। मायावती ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने दम पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। मायावती ने बुधवार 30 अगस्त को ट्वीट करते हुए एनडीए (NDA) और इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन तीखा हमला बोला। साथ ही, मीडिया से फेक न्यूज़ ना फैलाने की अपील भी की।

मायावती ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक के बाद एक चार ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, 'एनडीए व इण्डिया गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता।'
इस दौरान मीडिया से अपील करते हुए कहा कि नो फेक न्यूज प्लीज़। मायावती ने आगे कहा कि बीएसपी, विरोधियों के जुगाड/जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे/बिखरे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनके गठबंधन से सन 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा तथा चार राज्यों में विधानसभा का आमचुनाव लडे़गी।
मीडिया बार-बार भ्रान्तियां न फैलाए। वैसे तो बीएसपी से गठबंधन के लिए यहां सभी आतुर, किन्तु ऐसा न करने पर विपक्षी द्वारा खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे की तरह भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाते हैं। इनसे मिल जाएं तो सेक्युलर न मिलें तो भाजपाई। यह घोर अनुचित तथा अंगूर मिल जाए तो ठीक वरना अंगूर खट्टे हैं, की कहावत जैसी।
इसके अलावा, बीएसपी से निकाले जाने पर सहारनपुर के पूर्व विधायक कांग्रेस व उस पार्टी के शीर्ष नेताओं की प्रशंसा में व्यस्त हैं, जिससे लोगों में यह सवाल स्वाभाविक है कि उन्होंने पहले यह पार्टी छोड़ी क्यों और फिर दूसरी पार्टी में गए ही क्यों? ऐसे लोगों पर जनता कैसे भरोसा करे?












Click it and Unblock the Notifications