INLD-BSP के गठबंधन पर मायावती की आई प्रतिक्रिया, जानें गठबंधन पर क्यों बोलीं

Mayawati News: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो गया है। दोनों पार्टियां अक्टूबर में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव अब मिलकर लड़ेंगी।

इस बात का घोषणा गुरुवार 11 जुलाई को अभय सिंह चौटाला ने की हैं। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से हुए गठबंधन के बाद बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती की पहली प्रतिक्रिया अब सामने आई है।

Mayawati

मायावती ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा,

बहुजन समाज पार्टी व इंडियन नेशनल लोकदल मिलकर हरियाणा में होने वाले विधानसभा आमचुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हराकर अपने नए गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे, जिसकी घोषणा मेरे पूरे आशीर्वाद के साथ आज चण्डीगढ़ में संयुक्त प्रेसवार्ता में की गई।

इतना ही नहीं, मायावती ने आगे लिखा कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला आदि तथा बीएसपी के आनंद कुमार, नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद व पार्टी के राज्य प्रभारी रणधीर बेनीवाल की आज हुई प्रेसवार्ता से पहले दोनों पार्टियों के बीच नई दिल्ली में मेरे निवास पर गठबंधन को लेकर सफल वार्ता हुई।

हरियाणा में सर्वसमाज-हितैषी जनकल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर-सम्मान देकर सीटों आदि के बंटवारे में पूरी एकता व सहमति बन गई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हरा कर नई सरकार बनाएगी।

इससे पहले BSP के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा, हरियाणा की जनता ने JJP, BJP और कांग्रेस तीनों को वोट डालकर देखा, तीनों ने काफी लंबे समय तक सरकार चलाई है। लेकिन, लोगों में बहुत आक्रोश है कि उनकी बातें नहीं सुनी गई, उनके लिए काम नहीं किया गया।

आकाश आनंद ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर हमें लगता है कि गठबंधन की सरकार यहां बहुत अच्छा निर्णय दे पाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम न सिर्फ चुनाव लड़ेंगे बल्कि सरकार भी बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+