Mayawati ने कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को दिया मिशन 2024 में जुटने का मंत्र, बीजेपी पर साधा निशाना

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोर मुद्दों पर मंथन के लिए शुक्रव्रार को मंडल समन्वयक, सेक्टर समन्वयक, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व All India Backward and Minority Communities Employees Federation (BAMCEF) की बैठक बुलाई थी।

मायावती

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि अभी से लोकसभा 2024 की तैयारियों में जुट जाना है। इस दौरान बीजेपी की सरकार पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि बीजेपी की मंशा निकाय चुनाव सही से कराने की नहीं था।

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

मायावती शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थीं। मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर अपना समय बर्बाद कर रही है। उसकी मंशा निकाय चुनाव समय पर कराने की बजाए टालने पर थी इसलिए ऐसा हुआ। अगर समय रहते सही तरीके से ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सरकार ने ध्यान दिया होता तो आज यूपी में समय पर निकाय चुनाव सम्पन्न होते।

Recommended Video

    UP Bypoll 2022: Mainpuri-Rampur के चुनाव नतीजों पर Mayawati ने क्या कहा ? वनइंडिया हिंदी *News

    ग्लोबल समिट को लेकर सरकार पर निशाना

    यूपी में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के नाम पर निवेश लाने की सरकार की कवायद को लेकर भी मायावती ने निशाना साधा। मायावती ने कहा कि बीजेपी की सरकार विदेशों में और देश में रोड शो करवाकर बिना मतलब का धन खर्च कर रही है। सरकार को अब ये नया चस्का लगा है जो काफी हास्यास्पद है। जनता एक तरफ जहां महंगाई से परेशान है वहीं दूसरी ओर सरकार निवेश लाने का नाटक कर रही है।

    आंतरिक मामले नहीं सुलक्षा पा रही मोदी सरकार

    बसपा चीफ मायावती ने कहा कि बीजेपी की सरकार जब महाराष्ट्र और कर्नाटक के सीमा विवाद का हल नहीं निकाल पा रही है। जब वह आंतरिक समस्याओं का समाधान नहीं निकाल पा रही है तो फिर देश की समस्याओं का समाधान कैसे करेगी।

    कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों की बुलाई थी बैठक

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में Bahujan Samaj Party (BSP) 15 जनवरी को पार्टी प्रमुख मायावती के 67वें जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोर मुद्दों पर मंथन के लिए शुक्रव्रार को मंडल समन्वयक, सेक्टर समन्वयक, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व All India Backward and Minority Communities Employees Federation (BAMCEF) सहित पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में नगर निकाय चुनाव की वर्तमान परिस्थितियों पर भी मंथन किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+