अतीक अहमद सपा का ही प्रोडक्ट है, दोष साबित हुआ तो पत्नी को पार्टी से निष्कासित कर देंगे: मायावती

प्रयागराज हत्याकांड पर मायावती ने यूपी सरकार को घेरे में लेते हुए अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद सपा का ही प्रोडक्ट है।

mayawati

प्रयागराज में जिस तरह से सरेआम बदमाशों ने अहम गवाह उमेश पाल और उनके गनर की हत्या की उसके बाद से विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा है। इस मामले में माफिया अतीक अहमद के बेटे और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद बसपा सुप्रीमो ने इसे गंभीरता से लिया है और ऐलान किया है कि अगर दोष साबित होते हैं अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। मायावती ने ट्वीट करके इस बात का ऐलान किया है।

मायावती ने ट्वीट करके लिखा, प्रयागराज में राजू पाल की वर्षाे पहले हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के एवं उनकी पत्नी के ऊपर एफआईआर दर्ज किये जाने की भी सूचना प्रकाशित हुई है। बीएसपी ने इसका गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये यह निर्णय लिया है कि इस मामले की चल रही जाँच में, इनके दोषी साबित होते ही फिर श्रीमति शाइस्ता परवीन, पत्नी अतीक अहमद, को पार्टी से जरूर निष्कासित कर दिया जायेगा।

यह बात भी सर्वविदित है कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है, जिस पार्टी से वह एमपी व एमएलए आदि भी रहा है तथा अब राजू पाल की पत्नी भी बीएसपी से सपा में चली गयी है, जिस पार्टी को वह मुख्य दोषी ठहराती थी। अतः इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं। इसके साथ ही, यह भी विदित है कि किसी भी अपराध की सजा, बीएसपी द्वारा, उनके परिवार व समाज के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं दी जाती है, किन्तु यह भी सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के आपराधिक तत्व को बढ़ावा भी नहीं देती है

इससे पहल घटना के बाद मायावती ने ट्वीट करके इसपर दुख जताया था। उन्होंने कहा था, प्रयागराज में राजू पाल हत्याकाण्ड के मुख्य गवाह अधिवक्ता उमेश पाल और उनके गनर की दिनदहाड़े हत्या अति-दुखद व अति-निन्दनीय। यह घटना यूपी सरकार के कानून-व्यवस्था के दावों की पोल खोलती है। सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी उच्च-स्तरीय जाँच कराकर दोषियों को सख्त सजा दिलाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+