'पीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ मुसलमानों की पहली पसंद', तौकीर रजा खान ने कहा

'पीएम के रुप में योगी आदित्यनाथ मुसलमानों की पहली पसंद', तौकीर रजा खान ने कहा

बरेली, 28 जुलाई: इस्लामिक स्कॉलर और आला हजरत दरगा से जुड़े मौलाना तौकीर रजा खान अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है। एक बार फिर मौलाना तौकीर रजा अपने बयान को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, तौकीर रजा ने यह बयान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रुप में मुसलमानों की पहली पसंद योगी आदित्यनाथ ही हैं।

मौलाना तौकीर रजा खान कौन हैं

मौलाना तौकीर रजा खान कौन हैं

सुन्नी मुसलमानों के बरेलवी समुदाय के मौलाना के तौर पर तौकीर रजा खान की पहचान होती है। तौकीर रजा खान आला हजरत दरगाह से भी जुड़े हुए है। इस्लामिक स्कॉल होने के साथ-साथ तौकीर रजा ने राजनीतिक पार्टी भी बनाई है जिसका नाम है इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी)। इतना ही नहीं, यूपी चुनाव से ठीक पहले तौकीर रजा खान कांग्रेस में शामिल हुए थे।

पीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ को बताया पहली पसंद

पीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ को बताया पहली पसंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करना है। लेकिन मायावती चाहती हैं कि वो पीएम बन जाएं, जबकि समाजवादी वाले चाहते हैं वो प्रधानमंत्री बन जाएं। अगर सब अपने लिए काम करते रहेंगे तो कोई पीएम नहीं बनने वाला है। सबको मिलकर कुर्बानी देनी पड़ेगी। सबको मिलकर कोई एक साफ-सुथरा चेहरा सामने लाना चाहिए। वरना आने वाले वक्त में मुसलमान ने भी ये मन बना लिया है कि अगला प्रधानमंत्री बीजेपी का ही बनेगा। हमारी तरफ से योगी आदित्यनाथ और नितिन गडकरी हमारी तरफ से प्रधानमंत्री हो सकते हैं।

ममता बनर्जी को बना सकते हैं पीएम चेहरा

ममता बनर्जी को बना सकते हैं पीएम चेहरा

मौलाना तौकीर रजा ने इस दौरान उनसे शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर को लेकर भी सवाल किया गया। लेकिन उन्होंने इसपर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। मौलाना ने कहा, 'अगर विपक्ष ने कोई मजबुत गठबंधन नहीं बनाया तो ऐसा होगा। मेरी राय है कि ममता बनर्जी को सब मिलकर चेहरा बना सकते हैं। इसमें किसी तरह की सियासत नहीं होती है तो बेहतर नतीजे नकल सकते हैं। वरना बीजेपी का मुकाबला न तो कांग्रेस कर पाएगी और न कोई अन्य पार्टी कर पा रही है।'

पीएम मोदी की कर चुके है 'धृतराष्ट्र' से तुलना

पीएम मोदी की कर चुके है 'धृतराष्ट्र' से तुलना

तौकीर रजा खान ने कुछ दिनों पहले पीएम नरेंद्र मोदी की धृतराष्ट्र से तुलना की थी। उन्होंने जहांगीरपुरी में हुई बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर कहा कि मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार पर पीएम मोदी अंधे और बहरे बने रहते हैं तो भारत में दोबारा महाभारत होने से कोई नहीं रोक सकता। तौकीर रजा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- अगर मुसलमान घर से निकलकर सड़कों पर आ गए तो उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+