दूध लाने में देरी हुई तो एसपी क्राइम ने लिख दी सिपाही की रपट, ऑडियो वायरल

मथुरा। योगी की पुलिस के वैसे तो नए-नए कारनामे रोज-रोज सामने आते हैं, चाहे वह भ्रष्टाचार के हों या फिर यूपी लापरवाही के लेकिन इस बार मथुरा से पुलिस अधिकारी का एक नया कारनामा सामने आया है। यहां मथुरा में पुलिस के एक सिपाही को अधिकारी का दूध समय से न लाना भारी पड़ गया। सिपाही के समय से दूध न लाने पर आग बबूला हुए मथुरा एक एस पी क्राइम राजेश सोनकर ने सिपाही की गैरहाजरी लगा दी। एसपी के सिपाही के हड़काने का ऑडियो वायरल हो रहा है।

mathura SP crime scolded to poliman for not bringing milk on time

उत्तर प्रदेश में योगी राज है और भाजपाई राम राज की दुहाई देते हैं, लेकिन यहां हालात कुछ अलग ही हैं। योगी सरकार में कितना राम राज है, इसका अंदाजा आपको इस खबर से ही लग जाएगा। योगी सरकार में उन्ही के अधिकारी किस कदर निरंकुश हैं और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को गुलाम समझते हैं। मामला पुलिस विभाग का और जहाँ एक सिपाही को एस पी क्राइम के दूध लाने में हुई देरी का खामियाजा भुगतना पड़ा।

बस इतना ही कुसूर सिपाही पुष्पेंद्र से हो गया और इसी पर एस पी क्राइम का पारा हाई हो गया। एस पी क्राइम ने सिपाही पुष्पेंद्र को फोन पर ही हड़काना शुरू कर दिया जबकि सिपाही बार-बार अपने बीमार होने की दुहाई राजेश सोनकर को देता रहा लेकिन साहब तो साहब है और वो भी योगी सरकार के साहब। उन्होंने बीमार सिपाही की एक न सुनी और उसकी रपट लिख दी।

एस पी राजेश सोनकर द्वारा सिपाही के हड़काने का ऑडियो वायरल की सूचना जैसे ही एस पी राजेश सोनकर को लगी तो उन्हीने तुरंत ही अपने स्वर बदल दिए और उल्टा अपनी हरकत पर शर्म करने के बजाय एक नई कहानी बना डाली। आप खुद ही सुन लीजिए जब एस पी क्राइम राजेश सोनकर से ये सवाल पूछा गया तो किस चालाकी से उन्होंने अपने शब्दों को घूमना शरू कर दिया और सारा दोष सिपाही के मत्थे मढ़ दिया।

योगी सरकार भले की यूपी के पुलिस वालों की लाख तारीफ करती हो और उन्हें समय समय पर आम लोगों से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत देती हो लेकिन साहब ये यूपी पुलिस है ये अपने अधीनस्थों के साथ जब ऐसा व्यवहार करते हैं तो सोचिए आम जनता के साथ किस तरह कर रवैया रहता होगा।

ये भी पढ़ें- मर्डर केस की जांच से बचने सत्ता शासक की गोद में जा रहे हैं दिनेश सिंह- कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+