मर्डर केस की जांच से बचने सत्ता शासक की गोद में जा रहे हैं दिनेश सिंह- कांग्रेस
रायबरेली। रायबरेली जिले के कांग्रेस अध्यक्ष वीके शुक्ला ने आज एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह और विधायक राकेश सिंह को उनके कल के बयान के बाद बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि अगर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह में थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो ये सभी लोग अपने पद से इस्तीफा दे दें और नया जनादेश प्राप्त करें। इससे आम जनता को भी पता चल सके कि दिनेश सिंह को कांग्रेस से क्या मिला था और क्या नहीं।

रायबरेली कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वी.के.शुक्ल ने एम.एल.सी दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाइयों के आरोपों को झूठा बताते हुए एहसान फरामोश ठहराया है। श्री शुक्ल ने कहा कि पंचवटी के पांच पुत्रों की करतूतों से आज उनकी मां की आत्मा बहुत दुखी होगी कि जो इन झूठे बच्चों ने अपनी मां को वचन दिया था कि हम कांग्रेस मे रहेंगे और तिरंगे के साथ विदा होंगे लेकिन उनके झूठे पुत्रों ने मां की आत्मा को कलंकित करने का काम किया है, मां को जो कष्ट हुआ हम उनके प्रति विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं।
श्री शुक्ल ने कहा कि पंचवटी के इन पांच पुत्रों ने बसपा मे भी ताकत अजमाई, चुनाव लड़े और हारे, समाज वादी पार्टी मे भी ताकत अजमाई और वहां चुनाव हारे, लेकिन जब हमारी नेता मा.श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मा. प्रियंका गांधी वाड्रा का इनको आशीर्वाद मिला फिर कांग्रेस ने अपना हाथ इनके सिर पर रखा तो एम.एल.सी., जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक रायबरेली, अध्यक्ष जिला पंचायत और विधायकी जैसे पदों पर विभूषित हो रहे हैं। श्री शुक्ल ने कहा इन भाइयों मे जरा भी नैतिकता हो चुने पदों से इतीफा दें और नया जनादेश प्राप्त करें जब इनको सही परिस्थिती का आंकलन होगा।
श्री शुक्ल ने कहा कि इनका यह कथन झूठा है कि इन्दिरा गांधी की प्रतिमा जिला पंचायत मे इन्होंने स्थापित की है जबकि प्रतिमा पहले से ही स्थापित है और यह जो कह रहे है कि भाई को टिकट देने के पहले इस्तीफा लिखाया गया यह भी झूठ है अगर सच था तो अब तक चुप क्यों थे, यह भी झूठ बोल रहे हैं कि जिला पंचायती सदैव कांग्रेस की रही है कभी भाजपा की नहीं रही है। विधवा विलाप अच्छा नही लगता है।
अध्यक्ष वी.के.शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने के बहाने बता रहे है, सच और कुछ है मर्डर केस की जांच, करोड़ों रूपये के कार्यों के घोटालों की जांच, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास की भनक पाकर अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की गोद मे संरक्षण हेतु जा रहे हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब झूठ, फरेब, एहसान फरामोशी, झूठे वादे करने, झूठी घोषणाएं करने वाले पंचवटी परिवार से राहत मिलेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष वी.के.शुक्ल ने कहा कि एम.एल.सी. अपने भाषणों मे यह कहते फिरते हैं कि उन्होंने गरीबी देखी है। टूटी चप्पलो मे कांटा लगाकर चलते थे तो आज कौन सी 'पारसमणि'' इनको मिल गयी कि पूरे देश मे आर्थिक साम्राज्य स्थापित कर लिया है। कांग्रेस की मांग है कि एम.एल.सी और इनके भाइयों के काले कारनामों की जांच की जाए और जो इन्होंने अकूत सम्पत्ति अर्जित की है उसकी भी सी.बी.आई से जांच कराने की मांग की।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस को एक प्राइवेट कंपनी बता कर छोड़ने वाले दिनेश सिंह कौन हैं
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications