कानपुर में दो जगहों पर लगी भीषण आग, धुएं से सांस लेने में मुश्किल

कानपुर। यूपी के कानपुर में दो जगह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। पनकी इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई जिसके चलते लाखों रुपए का रसायन जलकर स्वाहा हो गया। आग को बुझाने की कोशिशें तो की गई लेकिन केमिकल होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं दूसरी तरफ एक रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसे मोहल्ले के लोगों ने बुझाने के लिए काफी मशक्कत तो की लेकिन यहां भी काबू नहीं पाया जा सका। साथ ही आग को बुझाने के लिए पहुंची दमकल की दो गाड़िया उस समय फेल हो गई जब उनमें पानी खत्म हो गया।

massive fire broke out in chemical factory in kanpur

कानपुर पनकी के सरायमीता इलाके में करीब 4 बजे केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दम घुटने की वजह से आसपास रह रहे तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की चपेट में अगल-बगल की भी कुछ फैक्ट्रियां आ गईं। दमकल विभाग के जवान दस से अधिक गाड़ियों की मदद से आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

massive fire broke out in chemical factory in kanpur

पनकी इंडस्ट्रियल एरिया भाग 4 स्थित इंक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। केमिकल फैक्ट्री के धुएं से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें- इस वजह से मध्य प्रदेश के मल्टीप्लेक्सों और सिनेमाघरों में पड़ा ताला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+