हाथरस में FCI गोदाम में जहरीला भोजन खाने से कई बंदरों की मौत, अब सुंदरकांड का पाठ कर की जाएगी आत्मा की शांति
UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में जहरीला भोजन खाने से कई बंदरों की मौत हो गई। एफसीआई गोदाम के प्रबंधक नीरज शर्मा ने घटना पर सफाई देते हुए कहा कि हम खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के लिए पेस्टीसाइड का उपयोग करते हैं। गोदाम में मरम्मत का काम चल रहा था। जिसकी वजह से कुछ शटर और दरवाजे खुले हुए थे। उसी दौरान बंदर गोदाम के अंदर घुस आए और पेस्टीसाइड लगे हुए अनाज का सेवन कर लिया। पेस्टीसाइड पूरी तरह से घुला नहीं था। जिससे बंदरों की मौत हो गई। बंदरों की मौत के बाद भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। निगम के अधिकारी नीरज शर्मा के मुताबिक बंदरों की आत्मा की शांति और शुद्धी के लिए मंगलवार या शनिवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय सांसद और बजरंग दल के कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे।
अगली बार ऐसी घटना न हो, इसके लिए उठाएंगे कदम
नीरज शर्मा ने बताया कि बंदरों की मौत के बाद उनका संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि हमने उनके अंतिम संस्कार के साथ ही प्रायश्चित स्वरूप अगले मंगलवार या शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि गोदाम की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।
बजरंग दल और सांसद की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
घटना के बाद बजरंग दल और क्षेत्रीय सांसद ने गोदाम का दौरा किया। गोदाम प्रबंधक ने बताया कि इस घटना में 8-10 बंदरों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। यह हमारे लिए एक बड़ी सीख है।
क्या है घटना का कारण
एफसीआई के गोदाम में पेस्टीसाइड का उपयोग एक मानक प्रक्रिया के तहत किया जाता है। ताकि अनाज को कीड़ों और अन्य हानिकारक जीवों से बचाया जा सके। हालांकि गोदाम के कुछ हिस्सों में मरम्मत का कार्य चलने के कारण दरवाजे और शटर ठीक से बंद नहीं थे। जिससे बंदर अंदर घुस गए और जहरीला अनाज खा लिया।
सवालों के घेरे में एफसीआई की लापरवाही
इस घटना ने एफसीआई की सुरक्षा व्यवस्थाओं और मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरम्मत कार्य के दौरान गोदाम के शटर और दरवाजे खुले क्यों छोड़े गए। क्या पेस्टीसाइड लगे अनाज को जानवरों और अन्य जीवों की पहुंच से दूर रखने के लिए कोई उपाय किया गया था।
क्षेत्र में बढ़ा आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्र में पशु प्रेमियों और स्थानीय संगठनों के बीच रोष देखा जा रहा है। बजरंग दल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। सांसद ने भी एफसीआई से इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
यह घटना न केवल पशु क्रूरता का मामला है। बल्कि सरकारी संस्थानों की लापरवाही को भी उजागर करती है। एफसीआई को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने होंगे और यह सुनिश्चित करना होगा कि मानवीय लापरवाही के कारण किसी भी जीव की जान न जाए।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications