'झूठी शादी' कर सात साल तक बनाए शारीरिक संबंध, अब पीड़िता ने कराई FIR
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि सरकारी स्कूल के एक टीचर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाये। इस दौरान आरोपी टीचर ने उसके साथ मंदिर में शादी तो की, लेकिन उसे कभी सार्वजनिक नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी टीचर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामला शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने बताया कि अभय सिंह (32) गुरूकुल माहविद्यालय में टीचर है। पीड़िता ने बताया कि सात साल पहले उसको अभय से प्यार हो गया। दोनों चोरी-छुपकर मिलने लगे। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान अभय ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी टीचने से उसे मंदिर में जाकर शादी भी की। इस दौरान आरोपी टीचर ने उसके साथ कई बार रेप किया। पीड़िता की मानें तो जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो उसके परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया।
पुलिस से शिकायत की धमकी बाद तैयार हुए परिजन
पीड़िता की मानें तो पुलिस से शिकायत करने की धमकी देने के बाद आरोपी टीचर के परिजन शादी करने के लिए तैयार हो गए। पीड़िता ने बताया कि दोनों के परिजनों की सहमति के बाद के बाद 30 जून 2018 की शादी होना तय हुआ। शादी के कार्ड भी छप गए, लेकिन दो दिन पहले आरोपी के चाचा ने फोन कर रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता की मानें तो तय तिथि को शादी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए एसपी एस.चिनप्पी को तहरीर दी है। एसपी ने पीड़िता को पूरा न्याय का भरोसा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications