पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, घरवालों ने जमकर किया हंगामा
पुलिस हिरासत में कैदी की हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, मंदिर में चोरी के आरोप में लोगों ने की थी पिटाई
लखनऊ। यूपी की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की तमाम कोशिशों के बाद भी, कई ऐसी घटनाए हर रोज सामने आ रही है, जो प्रदेश पुलिस को कटघरे में खड़ा कर देती है। इस बार बुलंदशहर में पुलिस हिरासत में कैदी की मौत हो गई है, जिसके बाद कैदी के परिजनों ने हंगाम शुरु कर दिया है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि कैदी की मौत लोगों की पिटाई की वजह से हुई है।

सिकंदराबाद में 25 वर्षीय वाहिद की पुलिस हिरासत में मौत हो गई, जिसके बाद वाहिद के परिजन हंगामा कर रहे हैं। वहीं इस मामले में एसपी प्रवीन रंजन का कहना है कि वाहिद को लोगों ने बुरी तरह से पीटा था। जिस वक्त वाहिद को मंदिर में चोरी करते हुए लोगों ने पकड़ा था तो, उसकी बुरी तरह से लोगों ने पिटाई की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया था।
इसे भी पढ़ें- तस्वीरों में देख लीजिए, इस तरह की सेल्फी पहुंचा देगी अब जेल
आरोपी वाहिद को लोग मंगलवार की दोपहर पुलिस स्टेशन लेकर आए थे, बुरी तरह से पिटाई की वजह से उसकी हालत काफी खराब थी, जब पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, उस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वाहिद के खिलाफ पहले से ही छह मामले दर्ज हैं। वहीं वाहिद के परिजनों ने वाहिद पर लगे तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वाहिद की मौत पुलिस हिरासत में हुई है। वाहिद की मां शन्नो का कहना है कि उनका बेटा घर से बाहर सब्जी लेने के लिए गया था और उसने कभी भी कोई अपराध नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications