शर्मनाक: गर्भ में लड़का है या लड़की, पता लगाने के लिए पति ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का पेट

नई दिल्ली: सरकार ने गर्भ में लिंग की जांच रोकने के लिए कई सख्त कानून बनाए हैं, साथ ही बड़े पैमाने पर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बाद भी कई लोगों की मानसिकता बदलने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया है, जहां पर एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी का पेट धारदार हथियार से चीर दिया, ताकी ये पता लगा सके कि गर्भ में लड़का है या लड़की। जिसके बाद से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Recommended Video

    शर्मनाक: गर्भ में लड़का है या लड़की, पता लगाने के लिए पति ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का पेट
    Badaun

    पुलिस के मुताबिक बदांयू के नेकपुर इलाके से ये खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी के पेट पर धारदार हथियार से हमला किया और उसे चीर दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद ही वो हमले की पुख्ता वजह बता पाएंगे।

    वहीं महिला के मायके वालों के मुताबिक उसे पहले से ही 5 बेटियां थीं। अब ये महिला की छठीं संतान होने वाली है। उसका पति दोबारा लड़की नहीं चाहता था, ऐसे में बच्चे के लिंग का पता लगाने के लिए उसने पेट ही चीर दिया। उनके मुताबिक महिला 6-7 महीने की गर्भवती है और खून बहने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिस वजह से उसे बदायूं से बरेली रेफर कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+