गंदी नियत से पड़ोसी के घर में घुसा आदमी रंगे हाथ पकड़ा गया, मुंह कालाकर डाली जूतों की माला, देखें वीडियो

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अपने पड़ोस की महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक का मुंह काला कर उसकी पिटाई की गई। लोगों की भीड़ ने उसके कपड़े उतारकर नग्न अवस्था में उसे पूरे गांव में घुमाया। इस पूरी घटना को वहां खड़े किसी शख्स ने अपने फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, हैरानी की बात यह है कि लोग युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते रहे और पुलिस मुकदर्शक बनी खड़ी रही। काफी देर चले इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

man caught red handed who tried to molest her neighour

घटना लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र का है। वीडियो में मुंह काला कर जिस युवक को रस्सी से बांधकर लोग ले जा रहे हैं उस पर पड़ोसी के घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप है। महिला ने उसका विरोध किया और यहां से चले जाने के लिए भी कहा। मगर आरोपी युवक महिला से जबरदस्ती करने लगा। जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। महिला का शोर सुनकर पड़ोसी युवक महिला के घर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को महिला से छेड़खानी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

man caught red handed who tried to molest her neighour

जब इतने से लोगो का मन नहीं भरा तो लोगों ने आरोपी युवक के कपड़े उतार दिए। मुंह काला कर दिय और जूतों की माला पहनाई गई। आरोपी को इसी अवस्था में पूरे मौहल्ले में घुमाया गया। इस दौरान आरोपी युवक हाथ जोड़कर लोगों से अपने गुनाहों की माफी मांगता रहा, लेकिन किसी का भी दिल नहीं पसीजा। सड़क पर यूपी 100 की एक गाड़ी भी खड़ी थी, लेकिन घटना देखने के बाद भी पुलिस ने आरोपी की मदद तक नहीं की। पुलिस वहां खड़ी होकर तमाश देखती रही। बाद में लोगों की भीड़ ने खुद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

खीरी के एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोप चोंचड़ बंजारा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच करवा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढें- यूपी में टूटी मिली भगवान हनुमान की मूर्ति, गांव में तनाव का माहौल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+