यूपी विधानसभा चुनाव 2017: सपा कांग्रेस गठबंधन को ममता बनर्जी ने दिया समर्थन
रविवार को ही सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर आधिकारिक मुहर लगी है। इस गठबंधन के तहत सपा 298 और कांग्रस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक और दल का समर्थन मिल गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी खुलकर इस गठबंधन के समर्थन में उतर आईं हैं। ममता ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच हुए गठबंधन को तृणमूल कांग्रेस का पूरा समर्थन है। सपा में पिछले दिनों मची कलह के बीच भी ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का समर्थन किया था।

आपको बता दें कि रविवार को ही सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर आधिकारिक मुहर लगी है। इस गठबंधन के तहत सपा 298 और कांग्रस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि बीच में खबरें आईं थी कि यह गठबंधन बनने से पहले ही रद्द हो सकता है, लेकिन रविवार को इसपर फाइनल निर्णय ले लिया गया। सपा और कांग्रेस के गठंबधन की चर्चाओं को हकीकत की जमीं पर उतारने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी और पार्टी की स्टार प्रियंका गांधी ने बड़ी भूमिका अदा की।
'सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए कांग्रेस-सपा मिलकर लड़ेंगे'
गठबंधन का ऐलान करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भारतवर्ष की एकता और मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष करती रही है, उसी संघर्ष को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम जारी रखेंगे। इस चुनाव में हम सपा के 298 उम्मीदवार जबकि कांग्रेस के 105 उम्मीदवार प्रदेश में उतारेंगे। नरेश उत्तम ने कहा कि यह सीटों का बंटवारा नहीं बल्कि दोनों दलों द्वारा उत्तर प्रदेश में एक नई सुबह की शुरुआत होगी, जिसका उद्देश्य प्रदेश का विकास करना है। सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। ये भी पढ़ें- BJP ज्वाइन नहीं करेंगे नरेश अग्रवाल, बोले अखिलेश के साथ हूं
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications