यूपी: जौनपुर में टला बड़ा हादसा, किसान एक्सप्रेस बेपटरी होने से बची
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए न्यू फरक्का एक्सप्रेस के दुर्घनाग्रस्त होने के बाद भी रेलवे प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। गुरूवार को जौनपुर में प्लेटफार्म नंबर एक की रेलवे पटरी टूटी मिलने के बाद हडकंप मच गया। बता दें कि प्लेटफार्म नंबर एक पर किसान एक्सप्रेस आने वाली थी, तभी आरपीएफ के जवान श्यामसुंदर की नजर ट्रैक पर पड़ी। पटरी टूटने की जानकरी आरपीएफ जवान ने स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद किसान एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया गया।

जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन के पार्सल के पास गुरुवार की सुबह पटरी टूटी मिलने से रेलवे महकमे में खलबली मच गई। आरपीएफ कांस्टेबल श्याम सुंदर ने इसकी जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर को दी। बता दें कि इस प्लेटफार्म पर थोड़ी ही देर में किसान एक्सप्रेस आने वाली थी। पटरी टूटी मिलने की सूचना के बाद ट्रेन को रोका गया और दूसरे प्लेटफार्म पर ले जाया गया। मौके पर पहुंचे रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंच पटरी को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। इस दौरान पूरे स्टेशन पर एक ही चर्चा रही कि अगर टूटे रेलवे ट्रैक पर नजर नहीं पड़ती तो कोई अनहोनी जरूर होती।












Click it and Unblock the Notifications