मैनपुरी जेल की गालीबाज एसपी कोमल मंगलानी, जानिए मंच पर किस बात पर की अभद्रता

यूपी के मैनपुरी जेल की अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक वीडियो वायरल होने बाद चर्चा में हैं। मामले में जांच के लिए जेल डीजी के निर्देश पर कमेटी गठित की गई है।

SP Komal Mangalani

मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का वीडियो वायरल होने के बाद मैनपुरी जेल प्रशासन सवालों के घेरे में है। मामले में जेल प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी मंगलानी के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। इस बीच वीडियो को लेकर पूरा माहौल गरम है। वहीं डीजी जेल ने ट्वीट कर कहा है कि मीडिया में मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसकी जांच सहारनपुर की वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे को सौंपी गई है।

जेल एसपी कोमल यूपी की 2017 बैच की अधिकारी हैं। मैनपुरी जेल एसपी का पद संभालने से पहले वे आगरा सेंट्रल जेल, कानपुर जेल और मुरादाबाद जेल में सेवाएं दे चुकी हैं। एसपी मंगलानी को सामाजिक कार्यों को लिए भी जानी जाती हैं। कोमल मंगलानी ने छात्राओं को सेल्फ ट्रेनिंग देने की शुरूआत की थी।

यह भी पढ़ें: कौन हैं गालीबाज कोमल मंगलानी? जिनकी आवाज से ही थर-थर कांपते हैं सिपाही!

कोमल मंगलानी बेहद संघर्षों के बाद अफसर बनीं। उन्होंने संघर्ष के दिनों में काफी उतार- चढ़ाव का सामना किया। हालांकि इस बार वो पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज करन के मामले में सुर्खियों में हैं।

वीडियो में चंदा न मिलने की बात
अम्बेडकर जयंती के मौके पर मैनपुरी जेल लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया था, जिसमें जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी शामिल हुई थीं। वायरल वीडियो में जेल एसपी मंगलानी को ये कहते सुना जा सकता है कि आप लोगों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रुचि नहीं दिखाई। जेल अधीक्षक ने कहा कि ये कितने शर्म की बात है, लोगों ने सहयोग नहीं किया। एसपी आगे कहती हैं कि आप लोगों के पास 100, 200, 500 रुपए नहीं हैं। सेम ऑन यू...। जेल अधीक्षक ने यह भी आरोप लगाया कि 50, 100 रुपए तो आप बंदी को थप्पड़ मार कर ले लेते हैं।

Recommended Video

    Imran Khan Arrest क्यों हुए, क्या है Al Qadir Trust Case मामला | Pakistan Rangers | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: यूपी में दिख सकता है 'मोचा' तूफान का असर, मौसम में हो सकता है बदलाव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+