Mainpuri By-election Result: सपा उम्मीदवार डिंपल यादव की प्रचंड जीत, 2.88 लाख वोटों से जीता चुनाव
Mainpuri By-election Result सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से बड़ी जीत हासिल करते हुए भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है। डिंपल ने 2 लाख 88 हजार 461 वोटों से चुनाव जीता है।

Mainpuri loksabha By Election 2022 Results (मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव परिणाम): उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Loksabha Seat) पर उपचुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार को करारी शिकस्त देते हुए समाजवादी पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव (SP Candidate Dimple Yadav) ने जीत दर्ज की है। मैनपुरी की पांचों विधानसभा एरिया सदर, करहल, भोगांव, जसवंत नगर और किशनी में डिंपल यादव को बड़ी बढ़त मिली हैं। डिंपल यादव ने बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 2 लाख 88 हजार 461 वोटों से हराया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक सपा प्रत्याशी डिंपल यादव कुल 6,17,625 वोट मिले। जबकि बीजेपी के रघुराज शाक्य को 3,29,489 वोट मिले हैं।

काउंटिंग के बाद से ही मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव वोटों की गिनती में आगे चल रही थीं। इस सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को बढ़त मिलती नजर आ रही थी। उन्होंने भोगांव विधानसभा से डिंपल यादव को पछाड़ दिया था, लेकिन अब मतगणना की तस्वीर आधे घंटे बाद पूरी तरह से बदल गई। मैनपुरी लोकसभा की सभी विधानसभा से सपा मुखिया की पत्नी डिंपल यादव ने बड़े मार्जिन के साथ बढ़त बनाई हुईं थीं।
बता दें कि मैनपुरी लोकसभा एरिया में पांच विधानसभा आती हैं। मैनपुरी की चार विधानसभाओं के साथ इटावा की जसवंतनगर विधानसभा भी इसी में शामिल है। इधर, मैनपुरी में बीजेपी म्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर विधानसभा के अपने बूथ धौलपुर में ही 187 वोटों से हारे गए थे।
शिवपाल यादव का बयान
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यहां पर सरकार ने जो अधिकारियों को आदेश दिए थे कि कम से कम वोट पड़ने देना है उसे चुनौती की तरह लेते हुए जनता ने नेताजी के आदर्शों और विकास पर जो प्यार देते हुए वोट किया है। इससे सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।
गौरतलब है कि मैनपुरी सीट पर उपचुनाव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से हो रहा है। पार्टी ने मुलायम परिवार की बड़ी बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है। मुलायम सिंह की विरासत को बचाने के लिए उनकी बहू डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। जबकि बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को सीट से खड़ा किया।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications