मैनपुरी: महिला ने साथ सोने से किया इंकार तो युवक ने लगा दी घर में आग
युवक झोपड़ी में सो रही महिला के पास गया और उसे 500 रुपये देकर खुद के साथ सोने के लिए कहा। वहीं, महिला के मना करने पर आरोपी युवक ने झोपड़ी में आग लगा दी।
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी के एक गांव जटपुरा से संगीन मामला सामने आया है। दरअसल, रात करीब 10 बजे गांव का ही एक युवक झोपड़ी में सो रही महिला के पास गया और उसे 500 रुपये देकर खुद के साथ सोने के लिए कहा। वहीं, महिला के मना करने पर आरोपी युवक ने झोपड़ी में आग लगा दी। आग के चलते महिला के घर का सारा समान जलकर खाक हो गया। महिला के पति के पुलिस को सूचना देने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ये भी पढ़ें: बिहार: 57 साल के शख्स ने ब्लैकमेल कर 2 साल तक युवती से किया गैंगरेप

बता दें कि किशनी तहसील के गांव जटपुरा का रहने वाला शिववीर जाटव रोडवेज का बस ड्राइवर है। शिववीर के घर न होने के चलते गांव का एक शंकी नामक युवक शिववीर के घर गया। खबर के मुताबिक, 1 फरवरी की रात करीब 10 बजे शिववीर की पत्नी कमलेश कुमारी घर में अकेली थी। वहीं, आरोपी युवक शिववीर के घर जाकर उसकी पत्नी कमलेश से उसके बारे में पूछा। वहीं, कमलेश ने अपने पति की घर में न होने की बात कही।
वहीं, ऐसे में आरोपी युवक की नियत बदली और उसने कमलेश को घर में अकेला देख उससे छेड़खानी करना शुरू कर दिया। उसके बाद शंकी ने कमलेश से अश्लील हरकतें करनी भी शुरू कर दी। लेकिन कमलेश ने उसका विरोध किया। लेकिन हवस की आग में अंधा शंकी कमलेश को छोड़ने का नाम ही ले रहा था। बता दें कि कमेलश के साथ जबरदस्ती करते हुए उसने उसे 500 रुपये देकर उसके साथ रात बिताने को कहा। लेकिन, कमलेश ने उसकी एक न सुनी जिसके चलते आरोपी शंकी ने झोपड़ी में आग लगा दी। वहीं, इसी आग में कमलेश के घर का सारा समान जल गया और साथ ही झोपड़ी में बंधी बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गई। लेकिन, कमलेश के पति शिववीर का कहना है कि मामले की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने इस ओर गंभीरता न दिखाते हुए युवक शंकी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। ये भी पढे़ं: Video: छोटी सी बात के लिए आंध्र प्रदेश में सरपंच ने महिला के साथ की मारपीट, मारी लात












Click it and Unblock the Notifications