यूपी के उपचुनाव में सपा को मिली शानदार जीत, खुशी से गदगद अखिलेश यादव ने फिर क्यों भाजपा को दी बधाई?
Samajwadi Party win by-election: उत्तर प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है और समाजवादी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। दरअसल, 13 अगस्त 2025 को सीतापुर जिले में महमूदाबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव परिणाम ने सबको हैरान कर दिया है।
अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांचवें स्थान पर रही। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पार्टी जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है, साथ ही भाजपा को उसकी इस शर्मनाक हार पर बधाई दी है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सीतापुर के महमूदाबाद नगर पालिका चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत मनोबल को बढ़ाने वाली है। भाजपा का 5वें नंबर पर आना यूपी की भविष्य की राजनीति का सूचक है। विजयी उम्मीदवार सहित समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और अच्छा काम करने के लिए शुभकामनाएँ! भाजपा गयी!"
सपा प्रत्याशी आमिर अरफात को कितने मिले वोट?
महमूदाबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आमिर अरफात ने 8906 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार अतुल कुमार वर्मा 8331 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
पांचवें स्थान पर आई भाजपा के प्रत्याशी को कितने मिले वोट?
भाजपा प्रत्याशी संजय वर्मा को मात्र 1332 वोट मिले और वे पांचवें स्थान पर रहे।
तीसरे और चौथे स्थान पर कौन?
तीसरे नंबर पर अमरीश गुप्ता रहे, जिन्हें 4423 वोट मिले, जबकि नदीम अहमद 1820 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इस अप्रत्याशित हार ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भाजपा के प्रदर्शन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्यों भाजपा को मिली ये शर्मनाक हार?
भाजपा की हार के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। कुछ लोग टिकट चयन को लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी को इसकी वजह मान रहे हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने दो सशक्त दावेदारों को नजरअंदाज करते हुए संजय वर्मा को प्रत्याशी बनाया, जो हार का मुख्य कारण बना।
अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय आकांक्षा वर्मा को 56, रामकली को 19, और सुमन देवी को 447 मत मिले। छह मतदाताओं ने 'नोटा' का विकल्प चुना। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जीत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर/एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र ने सीमा भार्गव को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
सीमा भार्गव की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक रामकृष्ण भार्गव ने मिश्रिख-नैमिषारण्य की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो संकल्प लिया था, उसे पूरा कर दिया है। उन्होंने सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications