Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर सीएम योगी की शिव आराधना, देखें तस्वीरें

Mahashivratri 2025 CM Yogi Adityanath Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी शिवालयों में शिवभक्तों की अपार आस्था देखने को मिल रही है। इसी क्रम में सूबे के मुखिया और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की शिव आराधना देखने योग्य रही। एक समर्पित शिवभक्त का रूप उनमें एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने एक दो नहीं बल्कि जिले के चार प्रमुख शिव मंदिरों में विधिविधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने महाशिवरात्रि पर बुधवार को गोरखपुर के शिवा मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर, महादेव झारखंडी मंदिर और भरोहिया शिव मंदिर में जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।

CM YOGI

गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक
अपनी पारंपरिक दिनचर्या का पालन करते हुए सीएम योगी ने ब्रम्हमुहूर्त में गुरु गोक्षनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद लोक कल्याण की कामना के साथ उन्होंने मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

CM YOGI

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि और महाकुंभ के अंतिम स्नान पर सीएम योगी की पैनी नजर, कर रहे मॉनिटरिंग
इन प्रसिद्ध मंदिरों में भी की पूजा
गोरखनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का अनुष्ठान पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारीबाग स्थित प्राचीन मानसरोवर शिव मंदिर, राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ मंदिर और झारखंडी स्थित झारखंडी महादेव मंदिर का भ्रमण किया। इन तीनों शिव मंदिरों में उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दर्शन, पूजन व जलाभिषेक कर लोकमंगल की कामना की।

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों के भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री सबसे पहले अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महादेव का दर्शन पूजन किया। भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया। पूजन कर बाहर निकलते वक्त उनकी नजर नन्हें-मुन्ने श्रद्धालुओं पर पड़ गई। मुख्यमंत्री तुरंत बच्चों के पास पहुंचे। उनसे आत्मीयता से बातचीत को और दुलारकर आशीर्वाद दिया।

CM YOGI

मानसरोवर के बाद सीएम योगी मुक्तेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन, पूजन के बाद महादेव का अभिषेक किया। यहां भी उन्होंने मंदिर आए बच्चों से मुलाकात और आत्मीय संवाद कर अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट किया। मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के बाद सीएम योगी महादेव झारखंडी मंदिर पहुंचे और भगवान शिवशंकर की विधि विधान से आराधना कर जलाभिषेक किया।

CM YOGI

उन्होंने विधि विधान से बाबा पितेश्वरनाथ का दर्शन, पूजन व दूध, जल आदि अर्पित कर अभिषेक किया। यहां भी सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि पांडवकालीन मान्यता वाले पितेश्वरनाथ मंदिर का गोरक्षपीठ से गहरा नाता है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+