Maharajganj News: नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में मुख्य सेविका नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया ,विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी एवं जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने संयुक्त रूप से चयनित नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना व्यक्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से युवाओं का सपना पूरा किया है। पहले की सरकारों में नौकरी पाना युवाओं के लिए कठिन था, क्योंकि बिचौलिए और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता था। परंतु अब मेहनत और योग्यता ही सफलता का आधार है। अब युवाओं नियुक्ति के लिए दर-बदर भटकना नहीं पड़ता और न ही किसी को पैसे देने पड़ते हैं। उन्होंने मुख्य सेविकाओं को चयन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के ऊपर देश के नौनिहालों की जिम्मेदारी है। इसलिए आप लोगों से आशा है कि आपलोग पूरी सत्यनिष्ठा से अपना उत्तरदायित्व निभाएंगी।

विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश का वातावरण पूरी तरह बदल चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को अब उनकी प्रतिभा और परिश्रम का वास्तविक मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में योग्य युवाओं को अवसर नहीं मिल पाता था, लेकिन अब पहचान का संकट समाप्त हो गया है। उन्होंने वर्तमान सरकार की नियुक्ति प्रक्रिया को अत्यंत सहज, सरल, स्पष्ट एवं पक्षपातविहीन बताते हुए उक्त नियुक्ति प्रक्रिया में सफल हुए सभी मुख्य सेविकाओं को अपनी शुभकामनाएं दीं।
विधायक फरेंदा ने सभी नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपकी नियुक्ति से संबंधित विभाग निश्चित रूप सुदृढ़ होगा।
जिलाधिकारी ने नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग अपने भावी कार्यकाल में नन्हे-नन्हे बच्चों के लिए यशोदा की भूमिका में होंगी। इसलिए आपको अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार और सचेत रहना होगा। आशा है कि आप लोग विभाग की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से सेवाभाव और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौके पर नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला और सभी ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना की।
उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रीतम विश्वकर्मा, शिल्पी सिंह, ममता सिंह, अंकित गुप्ता, प्रतिभा सिंह सहित सभी नवनियुक्त 21 मुख्य सेवकों का नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। उपस्थित लोगों ने लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम का संचाल परियोजना निदेशक डीआरडीए रामदरश चौधरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, समस्त सीडीपीओ सहित नवनियुक्त मुख्य सेविकाएं और उनके परिजन उपस्थित रहे।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications