Maharajganj News: जल जीवन मिशन परियोजनाओ का डीएम ने जाना हाल, दिए यह निर्देश
Maharajganj Latest News Uttar Pradesh: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत चेहरी में आज जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजना और अस्थाई गोआश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन परियोजना के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन पंप हाउस और ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य देखा पंप हाउस एवं ओएचटी का निर्माण कार्य तीन माह के भीतर पूर्ण करने का दिया निर्देश। उन्होंने ग्राम पंचायत के समस्त घरों को तक जल संयोजन को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम से परियोजना के लागत सही अन्य बिंदुओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि परियोजना की लागत 904 लाख है। इसके तहत नलकूप, शिरोपरि जलाशय (ओवरहेड टैंक), पंप हाउस, पंपिंग प्लांट, सोलर सिस्टम आदि कार्य किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से ग्राम चेहरी और बैजनाथपुर के कुल 12128 लोग लाभान्वित होंगे। ओवरहेड टैंक की क्षमता 03 लाख 75 हजार लीटर है।
जिलाधिकारी ने हाइवे के दूसरी ओर की बस्ती को परियोजना से जोड़ने की व्यवस्था की जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि एचडीडी तकनीकी द्वारा हाइवे पार की बस्ती को जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी महोदय ने एचडीडी कार्य के दौरान गुणवत्ता को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि सड़क को भी क्षति न हो इसको सुनिश्चित करें।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अस्थाई गोआश्रय स्थल चेहरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंश शेड, वर्मी कंपोस्ट शेड, पशु आहार भंडारण कक्ष आदि को देखा। जिलाधिकारी महोदय ने पशुओं की संख्या की जानकारी ली। सीवीओ द्वारा अवगत कराया गया कि अस्थाई गो आश्रय स्थल में कुल 56 गोवंश संरक्षित हैं और सभी की ईयर टैगिंग किया गया है। जिलाधिकारी महोदय ने वर्मी कंपोस्ट निर्माण व्यवस्थित तरीके से न होने पर असंतोष व्यक्त किया गया और वर्मी कंपोस्ट निर्माण को वैज्ञानिक व व्यवस्थित तरीके से करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पशु आहार की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने और पशु आहार का संपूर्ण विवरण पंजिका में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने बीडीओ सदर को गो आश्रय स्थल में लगे सीसीटीवी की एक्सेस विकास जनपद स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि शासन की मंशा के अनुरूप गोवंश की उचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications