Mahakumbh 2025: महाकुंभ पर यात्रियों की राह आसान बनाएगी बरौनी-झूसी एक्सप्रेस, जानिए कैसे?
Mahakumbh Special Train News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिये 05207/05208 बरौनी-झूसी-बरौनी महाकुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचलन 22 फरवरी, 2025 को बरौनी से तथा 23 फरवरी, 2025 को झूसी से 01 फेरे के लिये किया जायेगा।
05207 बरौनी-झूसी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 22 फरवरी, 2025 को बरौनी से 16.30 बजे प्रस्थान कर बछवारा से 16.52 बजे, विद्यापतिधाम से 17.07 बजे, शाहपुर पटोरी से 17.32 बजे, मेहनार रोड से 17.44 बजे, देसरी से 18.02 बजे, अक्षयवटराय नगर से 18.20 बजे, हाजीपुर से 18.45 बजे, सोनपुर से 18.57 बजे, छपरा से 20.55 बजे, बलिया से 22.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.35 बजे, दूसरे दिन औंड़िहार से 00.30 बजे, वाराणसी से 02.15 बजे तथा ज्ञानपुर रोड से 03.45 छूटकर झूसी 05.30 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: बनारस-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं ट्रेन रहेगी निरस्त, इन ट्रेनों का बदला मार्ग
वापसी यात्रा में 05208 झूसी-बरौनी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 23 फरवरी, 2025 को झूसी से 08.00 बजेप्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 09.35 बजे, वाराणसी से 11.15 बजे, औंड़िहार से 12.10 बजे, गाजीपुर सिटी से13.05 बजे, बलिया से 14.30 बजे, छपरा से 16.10 बजे, सोनपुर से 17.22 बजे, हाजीपुर से 17.37 बजे,अक्षयवटराय नगर से 17.57 बजे, देसरी से 18.15 बजे, मेहनार रोड से 18.32 बजे, शाहपुर पटोरी से 18.47बजे, विद्यापतिधाम 19.12 बजे तथा बछवारा से 20.07 बजे छूटकर बरौनी 21.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07 तथा शयनयान श्रेणी के 09 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications