Mahakumbh 2025: कजरारी नैनों वाली मोनालीसा अब सिल्वर स्क्रीन पर करेंगी रोमांस, 'बंजारन गर्ल' ने साइन की फिल्म
Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में कजरारी नैनों के नाम से मशहूर मोनालिसा अब बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं, जी हां माला बेचने वाली मोनालीसा को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया गया है, उन्हें ये मौका दिया है राइटर-डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने।
जो कि 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म के लिए नया चेहरा खोज रहे थे और उनकी तलाश खत्म हुई मोनालीसा पर, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी फोटो देखने के बाद उन्हें साइन किया है।

इस फिल्म में उनके साथ नजर आएंगे एक्टर अमित राव, जो कि बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव के बड़े भाई हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट 20 करोड़ है। फिल्म की शूटिंग फरवरी में होगी और इसके अक्टूबर में कंपलीट होने के आसार हैं।
'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म मणिपुर हिंसा पर आधारित फिल्म (Mahakumbh 2025)
दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म मणिपुर हिंसा पर आधारित होगी, जिसमें हिंसा के बीच एक कपल की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। गौरतलब है कि सनोज मिश्रा राम जन्मभूमि', काशी टू कश्मीर', 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' जैसी कई फिल्मों को बना चुके हैं और इसकी शूटिंग इंफाल , दिल्ली और लंदन में होगी।
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले से मुलाकात की
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के पिता जय सिंह भोंसले से मुलाकात की थी और उसके बाद मोनालिसा को उन्होंने फिल्म के लिए साइन किया है।
'महाकुंभ की वायरल तस्वीरों में पहली बार देखा मोनालिसा को'
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सनोज मिश्रा ने कहा कि 'मैंने महाकुंभ की वायरल तस्वीरों में पहली बार मोनालिसा को देखा था, उसकी आंखें, उसका कल्चर सबकुछ बहुत अलग है और मेरी कहानी के किरदार पर बिल्कुल फिट होता है। मैं उसके बंजारा समुदाय के बारे में दुनिया को बताना चाहता हूं।'
'मैंने उनके साथ करीब तीन घंटे का वक्त बिताया' (Mahakumbh 2025)
'मैंने मोनालिसा के बारे में पता किया तो मालूम पड़ा कि 'वो महाकुंभ छोड़कर अपने घर महेश्वर लौट गई हैं, जिसके बाद मैं फिर उसके घर महेश्वर गया और उसके पिता जय सिंह भोंसले से मिला। मैंने उनके साथ करीब तीन घंटे का वक्त बिताया और तब जाकर मोनालिसा ने फिल्म के लिए हां बोला।'
'मोनालिसा के तौर-तरीके भी काफी अलग हैं'
हालांकि उन्होंने स्वीकारा कि 'मोनालिसा एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से है और उसके तौर-तरीके भी काफी अलग है लेकिन मेरी टीम उन्हें मुंबई में ट्रेनिंग देगी जिसके बाद उनकी मार्च-अप्रैल तक की शूटिंग शुरू होगी, मैं खुद उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।' मालूम हो कि मोनालिसा महाकुंभ में रुद्राक्ष और मोती की माला बेचने आई थी, वो अपने परिवार और 50 लोगों के साथ महाकुंभ में शामिल हुई थी।
मोनालीसा को लोग महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' कहते हैं (Mahakumbh 2025)
लेकिन उसकी कजरारी नैनों ने लोगों को इस कदर आकर्षित किया कि वो देखते ही देखते महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' कहलाने लग गई। उसकी आंखों को लोग ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी कहने लग गए थे। अपनी सुंदरता की वजह लसे 16 साल की मोनालीसा काफी परेशान भी हुईं क्योंकि वो जहां भी जाती, लोग उनकी फोटो खींचने में लग जाते थे, जिससे वो सड़कों पर माला नहीं बेच पा रही थीं।

रूपहले पर्दे पर क्या कमाल करेंगी मोनालीसा? (Mahakumbh 2025)
फिलहाल मोनालिसा की तस्वीरों ने तो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया है, देखते हैं कि रूपहले पर्दे पर वो क्या कमाल करती हैं? मालूम हो कि मोनालिसा के नाम पर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें कई में वो बहुत ज्यादा हंसते हुए और अपने बारे में बातें करती नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications