Maha Kumbh: भूटान नरेश ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी से शेयर की महाकुंभ से तस्वीर
Bhutan Naresh at Maha Kumbh: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे हैं। भूटान नरेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना की।
इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ एयरपोर्ट पर भूटान के राजा का स्वागत किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद दोनों ने एक साथ प्रयागराज के लिए उड़ान भरी। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार को लखनऊ पहुंचे थे, जहां परंपरागत संगीत और नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

सीएम योगी ने भूटान नरेश के साथ त्रिवेणी संगम में अरेल घाट पर डुबकी लागते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने आस्था की पवित्र डुबकी के बाद त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना भी की।
ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav: महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों को लेकर योगी सरकार पर भड़के अखिलेश, संसद में कर दी बड़ी मांग
दर्शन-पूजन के बाद भूटान नरेश प्रयागराज से रवाना
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को अरेल घाट पर पवित्र स्नान किया। उनकी तस्वीरें खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा कीं। भूटान नरेश सुबह 10 बजे विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह हेलिकॉप्टर द्वारा अरेल घाट पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई।
#WATCH | King of Bhutan Jigme Khesar Namgyel Wangchuck, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, offers prayers at Triveni Sangam, Prayagraj
#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/MlXcHIIX58
— ANI (@ANI) February 4, 2025
#WATCH | King of Bhutan Jigme Khesar Namgyel Wangchuck, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath, visits Digital Mahakumbh Experience Centre at the Maha Kumbh Mela in Prayagraj#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/21ba1okfvc
— ANI (@ANI) February 4, 2025
जानकारी के मुताबिक, स्नान के बाद भूटान के राजा और सीएम योगी आदित्यनाथ पूजन किया और फिर अक्षयवट व लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन किया। इसके बाद वह प्रयागराज से रवाना होंगे।
सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "पराक्रम, संस्कृति और सांस्कृतिक समरसता की पावन भूमि उत्तर प्रदेश में भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन!"
महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु पहुंचे
महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी और यह 26 फरवरी तक चलेगा। अब तक देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु कुंभ मेले में आ चुके हैं। इस साल मेले में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
महाकुंभ में कई दिग्गजों ने किया स्नान
महाकुंभ के दौरान कई प्रसिद्ध हस्तियों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इनमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हैं। इसके अलावा, बॉलीवुड निर्माता विनोद भानुशाली और ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने भी अपनी गर्लफ्रेंड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
बसंत पंचमी पर अमृत स्नान संपन्न
बसंत पंचमी के मौके पर त्रिवेणी संगम में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। यह महा कुंभ का तीसरा 'अमृत स्नान' था, जो पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार ने संतों और साधुओं के लिए फूलों की वर्षा कर उनका सम्मान किया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सोमवार दोपहर तक 1.25 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 36 पार्किंग जोन बनाए गए हैं, जिससे लोगों को संगम तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। महाकुंभ का यह पवित्र आयोजन पूरी भव्यता के साथ चल रहा है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh Stampede: सपा सांसद राम गोपाल यादव का बड़ा दावा, महाकुंभ भगदड़ में 15000 लोगों के परिजन लापता
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications