Maha Kumbh 2025: प्रयागराज-काशी और अयोध्या के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल रिंग ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ अब ज्यादा दिन दूर नहीं है। मार्च 15 दिन बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज होगा। महाकुंभ में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन भी कमर कस चुका है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

इसी बीच प्रयागराज वाराणसी और अयोध्या के बीच दो जोड़ी रिंग ट्रेन संचालित करने को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए चलने वाली रिंग ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Maha Kumbh 2025 special ring trains

महाकुंभ में स्नान करने के साथ ही वाराणसी में दर्शन के लिए आने वाले लोगों और वाराणसी के साथ ही अयोध्या में भी दर्शन पूजन करने के इच्छुक लोगों के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक होंगी। यह रिंग ट्रेन प्रयागराज से काशी और अयोध्या के बीच संचालित की जाएंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा जारी सूचना बताया गया कि प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये अनारक्षित रिंग रेल सेवा के अन्तर्गत मौनी अमावस्या स्नान की अवधि 28, 29 एवं 30 जनवरी, 2025 को छोड़कर 10 जनवरी से 28 फरवरी, 2025 तक 02 जोड़ी अनारक्षित विशेष गाड़ियों का संचलन निम्नवत् किया जायेगा।

04111 प्रयागराज रिंग रेल अनारक्षित कुम्भ मेला विशेष गाड़ी

प्रयागराज जं. से 06.00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज रामबाग से 06.12 बजे, झूसी से 06.30 बजे, हंडिया खास से 06.52 बजे, ज्ञानपुर रोड से 07.17 बजे, माधोसिंह से 07.35 बजे, बनारस से 08.20 बजे, भदोही से 09.15 बजे, जंघई से 09.57 बजे, मड़ियाँहू से 10.35 बजे, जफराबाद से 11.02 बजे, जौनपुर से 11.20 बजे, शाहगंज से 11.57 बजे, अकबरपुर से 12.50 बजे, गोशाईंगंज से 13.17 बजे, अयोध्याा धाम से 14.15 बजे, अयोध्या कैंट से 14.32 बजे, सुल्तानपुर से 15.35 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 16.32 बजे, मऊ आइमा से 17.17 बजे, फाफामऊ से 18.02 बजे तथा प्रयाग से 18.22 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 18.50 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 04112 प्रयागराज जं.-प्रयाग-अयोध्या धाम-जफराबाद-जंघई-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं0 रिंग रेल अनारक्षित कुम्भ मेला विशेष गाड़ी प्रयागराज जं. से 06.30 बजे प्रस्थान कर प्रयाग से 06.45 बजे, फाफामऊ से 06.57 बजे, मऊ आइमा से 07.42 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 08.27 बजे, सुल्तानपुर से 09.25 बजे, अयोध्या कैंट से 10.32 बजे, अयोध्या धाम से 11.05 बजे, गोशाईंगंज से 11.52 बजे, अकबरपुर से 12.20 बजे, शाहगंज से 13.12 बजे, जौनपुर से 13.55 बजे, जफराबाद से 14.10 बजे, मड़ियाँहू से 14.37 बजे, जंघई से 15.32 बजे, भदोही से 16.15 बजे, बनारस से 17.10 बजे, माधोसिंह से 18.17 बजे, ज्ञानपुर रोड से 18.50 बजे, हंडिया खास से 19.50 बजे, झूसी से 20.17 बजे तथा प्रयागराज रामबाग से 20.32 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 21.00 बजे पहुँचेगी।

04113 प्रयागराज रिंग रेल अनारक्षित कुम्भ मेला विशेष गाड़ी

प्रयागराज जं. से 17.30 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज रामबाग से 17.42 बजे, झूसी से 18.00 बजे, हंडिया खास से 18.22 बजे, ज्ञानपुर रोड से 18.47 बजे, माधोसिंह से 19.05 बजे, बनारस से 19.50 बजे, भदोही से 20.55 बजे, जंघई से 21.37 बजे, मड़ियाँहू से 22.15 बजे, जफराबाद से 22.42 बजे, जौनपुर से 23.00 बजे, शाहगंज से 23.37 बजे, दूसरे दिन अकबरपुर से 00.30 बजे, गोशाईंगंज से 00.57 बजे, अयोध्या धाम से 02.15 बजे, अयोध्या कैंट से 02.32 बजे, सुल्तानपुर से 03.40 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 04.42 बजे, मऊ आइमा से 05.32 बजे, फाफामऊ से 06.17 बजे तथा प्रयाग से 07.02 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 07.45 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 04114 प्रयागराज जं.-प्रयाग-अयोध्या धाम-जफराबाद-जंघई-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं0 रिंग रेल अनारक्षित कुम्भ मेला विशेष गाड़ी प्रयागराज जं. से 17.45 बजे प्रस्थान कर प्रयाग से 18.00 बजे, फाफामऊ से 18.12 बजे, मऊ आइमा से 18.57 बजे, माँ बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 19.42 बजे, सुल्तानपुर से 20.40 बजे, अयोध्या कैंट से 21.47 बजे, अयोध्या धाम से 22.20 बजे, गोशाईगंज से 23.07 बजे, अकबरपुर से 23.35 बजे, दूसरे दिन शाहगंज से 00.27 बजे, जौनपुर से 01.10 बजे, जफराबाद से 01.25 बजे, मड़ियाँहू से 01.52 बजे, जंघई से 02.47 बजे, भदोही से 03.30 बजे, बनारस से 04.25 बजे, माधोसिंह से 05.12 बजे, ज्ञानपुर रोड से 05.57 बजे, हंडिया खास से 06.40 बजे, झूसी से 07.12 बजे तथा प्रयागराज रामबाग से 07.30 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 08.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में मेमू रेक के 12 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+