Maha Kumbh 2025: IIT बाबा ने बदला अपना लुक, दाढ़ी-मूंछ कटवाकर हो गए क्लीन शेव, देखें Video
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में अपने अनोखे अंदाज और विचारों के लिए चर्चा में आए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने गुरुवार को अपना नया लुक दिखाया। सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे बाबा ने शिविर में खुद ही अपनी दाढ़ी और मूंछ काटी।
इस दौरान कुछ यूट्यूबर्स ने उनका वीडियो बना लिया, जिसमें बाबा ने किसी को वीडियो बनाने से नहीं रोका। जब यूट्यूबर्स ने उनसे क्लीन शेव रहने के पीछे की वजह पूछी तो बाबा ने कहा कि यह कोई बड़ा फैसला नहीं है, बल्कि उन्होंने महादेव के दिखाए रास्ते पर चलते हुए यह बदलाव किया है।

बाबा ने आज तक से बातचीत में बताया कि उनकी यात्रा महादेव की दो हिदायतों पर आधारित है। पहला, एक जगह पर एक रात से ज़्यादा न रुकना। दूसरा, हमेशा चलते रहना। उन्होंने बताया कि इन हिदायतों का पालन करते हुए उन्हें बचने का समय ही नहीं मिला।
श्रीकृष्ण और शिव से जोड़ा नया रूप
अपने नए रूप को लेकर आईआईटी बाबा ने इसे श्रीकृष्ण और शिव से जोड़ते हुए कहा, "लोग मुझे आईआईटी वाले बाबा इसलिए कहते थे क्योंकि मेरी दाढ़ी थी। लेकिन श्रीकृष्ण ने कभी दाढ़ी नहीं रखी।
उन्होंने श्रीकृष्ण के बारे में बोलते हुए कहा कि वह योगेश्वर थे और उनसे बड़ा कोई योगी नहीं था। इसके साथ ही बाबा ने यह भी कहा कि शिव भी बिना दाढ़ी के दिखाए जाते हैं। अब आप मुझे मेरे नए रूप के अनुसार देख और पुकार सकते हैं। कहा कि भगवान हर इंसान के भीतर होते हैं।
"अहम ब्रह्मास्मी" का अर्थ समझाया
बाबा ने शंकराचार्य की बातों का जिक्र करते हुए कहा, अहम ब्रह्मास्मी यानी मैं ब्रह्म हूं। शिवोहम का मतलब भी यही है कि मैं शिव हूं। यह चेतना के उस स्तर का प्रतीक है, जिसे भगवान का टाइटल दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि जब चेतना शून्य स्तर पर होती है, तो उसे महादेव कहा जाता है। वहीं, जब चेतना ज्ञान के रूप में आती है, तो उसे विष्णु कहा जाता है। बाबा ने इसे स्पिरिचुअलिटी का असली मतलब बताया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बाबा का नया लुक
आईआईटी बाबा का यह नया रूप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी बातों और विचारों ने जहां कई लोगों को प्रभावित किया है। बाबा का कहना है कि इस यात्रा के माध्यम से वे आत्मज्ञान और आध्यात्मिकता की गहराई को समझने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications