Maha Kumbh 2025: कौन हैं ये 'खूबसूरत साध्वी'? इंस्टा पर हैं लाखों फॉलोअर्स, पुराने वीडियो-फोटो हो रहे वायरल!

Maha Kumbh 2025 Beautiful Sadhvi Harsha Richaria: प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है, और इस आयोजन ने लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया है। विभिन्न अखाड़ों के संत संगम किनारे पहुंचे हैं, और महाकुंभ की शोभा बढ़ा रहे हैं।

इस दौरान निरंजनी अखाड़े के पेशवाई में एक साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस साध्वी को महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी बताया गया। कई लोगों द्वारा साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।

Maha Kumbh 2024 beautiful sadhvi harsha richhariya

कौन हैं ये 'खूबसूरत साध्वी'?

यह साध्वी कोई और नहीं, बल्कि हर्षा रिछारिया हैं, जिनका इंस्टाग्राम पर साढ़े सात लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। हर्षा ने वीडियो बनाने वाले से बताया कि वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी की शिष्या हैं।

हर्षा का अकाउंट देखने से पता चलता है कि वे अपने इंस्टाग्राम पर हर्षा ज्यादातर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर कंटेंट साझा करती हैं, लेकिन उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल अलग-अलग तरह के वीडियो से भी भरा हुआ है।

क्यों वायरल हो रहे हैं वीडियो और फोटो?

सोशल मीडिया पर हर्षा रिछारिया के पुराने वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। खासकर उनका एक वीडियो, जिसमें वह रथ पर सवार होकर महाकुंभ में प्रवेश कर रही थीं, मीडिया और यूट्यूबर्स का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

इस दौरान एक यूट्यूबर ने उनसे पूछा कि इतनी खूबसूरत होने के बावजूद साध्वी बनने का निर्णय क्यों लिया? इसके बाद से हर्षा रिछारिया को 'सबसे खूबसूरत साध्वी' के रूप में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया गया है।

हर्षा ने क्या दिया था जवाब?

हर्षा रिछारिया ने बताया कि वह उत्तराखंड से हैं और साध्वी बनने से पहले एक सामान्य जीवन जी रही थीं। दो साल पहले, वह सुकून की तलाश में साध्वी बनीं और अपनी धार्मिक यात्रा शुरू की। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन है, और हर हिंदू और सनातनी को इसका हिस्सा बनना चाहिए। उनके लिए यह आयोजन बहुत मायने रखता है, क्योंकि महाकुंभ 144 सालों के बाद आयोजित हो रहा है।

सोशल मीडिया पर उठा विवाद

हर्षा के साध्वी बनने के बाद, सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो और तस्वीरें सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने दावा किया कि हर्षा का साध्वी बनने का बयान झूठा है। कुछ ने यह आरोप भी लगाया कि वह एक कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने सिर्फ फेम और लोकप्रियता के लिए साध्वी बनने का दिखावा किया है।

एक यूजर ने तो कहा कि हर्षा दो महीने पहले एक इवेंट होस्ट कर रही थीं, और अचानक साध्वी कैसे बन गईं? हर्षा के इंस्टाग्राम पर उनकी जीवनशैली और उनकी धार्मिक यात्रा के साथ साथ उनके मेकअप वीडियो भी पोस्ट किए जाते हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कंटेंट धार्मिक होता है, लेकिन मेकअप और शो होस्टिंग जैसे विषय भी शामिल हैं। कुछ यूजर्स ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया और कहा कि यह साध्वी का स्वरूप नहीं हो सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+