दबंगों ने किया पहले बेघर फिर लड़कियों पर डाली बुरी नजर

ये पीड़ित परिवार भू-माफिया की दबंगई का शिकार बना हुआ है। जिसका कहना है कि उसके मकान पर फर्जी तरीके से बैनामा दिखाकर ये लोग कब्जा करना चाहते हैं।

कन्नौज। यूपी में भले ही भू-माफिया की दबंगई पर योगी सरकार द्वारा शिकंजा कसा जा रहा हो लेकिन अभी तक यूपी में पूरी तरह से भू-माफिया की दबंगई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के कन्नौज का है जहां पर भू-माफिया द्वारा पूरे परिवार को बेघर कर दिया गया। इतना ही नहीं इन दबंगों की इस परिवार की बेटियों पर भी नियत खराब है। जिसकी वजह से पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों के पास गुहार लगाई है।

Mafia homeless a family and bad intention for girls

कलेक्ट्रेट से लेकर एसपी कार्यालय तक पीड़ित अपनी फरियाद लेकर पहुंचा है। ये पीड़ित परिवार भू-माफिया की दबंगई का शिकार बना हुआ है। जिसका कहना है कि उसके मकान पर फर्जी तरीके से बैनामा दिखाकर ये लोग कब्जा करना चाहते हैं। जब पीड़ित परिवार ने अपने मकान को खाली नहीं किया तो ये लोग रात को मकान के बाहर पड़े छप्पर में आग लगाकर भाग गए और उसके बाद मकान में तोड़फोड़ कर दी। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

Mafia homeless a family and bad intention for girls

मकान टूटने के बाद ये परिवार बेघर होकर न्याय की गुहार लगाने निकला। जिसके बाद दबंग इस परिवार की बेटियों पर गलत निगाह डाल रहे हैं। राह चलते उनसे छेड़छाड़ करते हैं और उठा ले जाने की धमकी देते हैं। पीड़ित परिवार इन लोगों की दबंगई से काफी परेशान हैं और इस बात की शिकायत स्थानीय पुलिस से भी की लेकिन जब स्थानीय पुलिस ने इन लोगों की सुनवाई नहीं की। जिसके बाद ये लोग कलेक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की। पुलिस ने इस मामले में जांच करके कार्रवाई की जाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+