Agra का लड़का बायोपिक '800' में निभाएगा मुथैया मुरलीधरन का किरदार, सचिन तेंदुलकर ने किया टीजर लांच
क्रिकेट के इतिहास में बहुत से ऐसे स्पिनर गेंदबाज आए जिन्होंने 22 गज की पिच पर बल्लेबाजों को खूब नाच नचाया, लेकिन इनमे से अगर किसी एक का नाम लेना हो तो 100 में से 90 लोग श्रीलंकाई जादूगर मुथैया मुरलीधरन का ही नाम लेंगे। वहीं बॉलीवुड अब इस अनोखे खिलाडी पर बायोपिक रिलीज़ करने जा रहा है। इसका टीजर रिलीज भी हो चुका है, जिसका नाम है '800'
आगरा का लड़का निभा रहा मुथैया मुरलीधरन का किरदार
आज हम बात करेंगे मुथैया मुरलीधरन के ऊपर बनी फिल्म '800' के बारे में और कौन है वो अभिनेता जो मुथैया मुरलीधरन का किरदार बड़े परदे पर निभाएगा। दरअसल, इस फिल्म में मुथैया मुरलीधरन के किरदार निभाने वाले अभिनेता हैं आगरा के मधुर मित्तल, जिन्होंने स्लमडॉग मिलेनियर में सलीम का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।

खुद मुथैया मुरलीधरन ने किया रोल फाइनल
फिल्म के टीजर में उनकी एक्टिंग को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में मुथैया मुरलीधरन का रोल करने के लिए अंतिम मोहर खुद मुथैया मुरलीधरन ने लगाई थी। हालांकि, कास्टिंग के दौरान टेस्ट देकर मधुर इस रोल के लिए सेलेक्ट हुए थे, लेकिन बाद में चेन्नई के एक होटल में मधुर और मुरलीधरन की आधा घंटे की मुलाकात हुई। जिसके बाद मुरली ने उन्हें अपना किरदार निभाने के लिए फाइनल किया।

3 महीने की कड़ी मेहनत
मुथैया मुरलीधरन के हामी भरते ही मधुर की ट्रेनिंग शुरू हो गई। जानकारी अनुसार मुरलीधरन के जैसे दिखने और उनकी जैसी फिजिक के लिए उनको ट्रेनर ने बहुत मेहनत कराई। उनके खानपान, मुरली जैसा लुक और उनके बॉलिंग एक्शन पर करीब तीन महीने तक मेहनत की गई। फिल्म के लिए उन्होंने तमिल भाषा भी सीखी। इसके बाद जब वो परफेक्ट हो गए तो फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।

सचिन तेंदुलकर ने किया टीजर लांच
इस फिल्म में मधुर, मुरलीधरन के 18 साल से 40 साल तक की उम्र के रोल को निभा रहे हैं। वहीं फिल्म का अधिकांश पार्ट श्रीलंका में फिल्माया गया है और बाकी शूटिंग लंदन में हुई है। फिल्म का टीजर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लांच किया है।

कई फिल्मों और टीवी शो में दिख चुके हैं मधुर
आपको बता दें कि मधुर का परिवार आगरा के खंदारी स्थित आजाद नगर के गली नंबर पांच में रहता है। मुधर की पहली फिल्म सलमान खान की "कहीं प्यार न हो जाए" थी। जिसके बाद उन्हें 'लिटिल वंडर' शो मिला। इसके बाद मधुर "शका लका बूम-बूम" में दिखाई दिए। इसके बाद इनकी क्रिकेट पर फिल्म आई, जिसका नाम था "हे सलाम इंडिया"।
लेकिन मधुर को असली पहचान मिली हॉलीवुड फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर से। इसमें मधुर ने सलीम नाम के लड़के का किरदार निभाया था। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। मधुर ने हाल ही में आई वेब सीरीज 'हाई', 'मत्स्या कांड' में भी काम किया। वहीं आने वाली वेब सीरीज 'चिड़िया उड़' में भी आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications