चीनी सामान के बहिष्कार का दिखा असर, दीयों की बिक्री 45 फीसदी बढ़ी

नुमान के मुताबिक इस बार दिवाली पर भारतीय सामान की खरीद में करीब 45 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। चीनी सामान के बहिष्कार के चलते ऐसा हो रहा है।

गोरखपुर। दिवाली के मौके पर चीनी सामान के बहिष्कार का खासा असर देखने को मिल रहा है। मिट्टी का सामान बनाने वालों के मुताबिक इस बार मिट्टी के दीयों और घर सजाने के लिए बनाए गए जरूरी सामानों की मांग में इजाफा हुआ है।

potter

स्वदेश में बने मिट्टी के सामानों की बिक्री बढ़ी

सोशल मीडिया में चीन के खिलाफ जोर-शोर से चलाए गए अभियान का असर भारतीय बाजारों पर दिख रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस बार दिवाली पर भारतीय सामान की खरीद में करीब 45 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।

चीनी सामान के बहिष्कार को लेकर सोशल मीडिया में तेजी संदेश भेजे जा रहे हैं। जिसके चलते लोग चीनी सामानों से परहेज कर रहे हैं।

चीनी सामान के विरोध भारतीय बाजारों पर असर

चीनी सामान के विरोध भारतीय बाजारों पर असर

चीनी सामान के विरोध भरे माहौल में भारतीय सामानों की खरीद बढ़ी है। भारत में मिट्टी के दीये और बर्तन बनाने वालों ने बताया है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार उनके बनाए सामान की खरीद ज्यादा हो रही है। खपत ज्यादा होने की वजह से उनके सामान की बिक्री बढ़ी है।

पाकिस्तान का समर्थन करने पर चीन के सामान का शुरू हुआ विरोध

पाकिस्तान का समर्थन करने पर चीन के सामान का शुरू हुआ विरोध

आम तौर पर चीनी सामान सस्ता होने की वजह अब तक लोग इसकी खरीद को ही तरजीह देते रहे हैं लेकिन जम्मू-कश्मीर के उरी में आर्मी बेस कैंप में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ देशभर में माहौल देखने को मिला।

इस सबके बीच चीन के पाकिस्तान का समर्थन करने के चलते कुछ लोगों और संगठनों ने चीनी सामान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को मिला फायदा

मिट्टी के बर्तन बनाने वालों को मिला फायदा

इन संगठनों ने सोशल मीडिया के जरिए और लोगों से निजी तौर पर मिलकर चीन के बने सामान नहीं खरीदने की अपील की। जिसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है।

ये बात खुद देश में मिट्टी के बर्तन बनाने वालों ने भी मानी है कि उनके बनाए मिट्टी के दीये और मिट्टी के खूबसूरत बर्तन और घर सजाने के सामानों की खरीद लोग ज्यादा कर रहे हैं।

भारतीय दीयों की खरीद में करीब 45 फीसदी का इजाफा

भारतीय दीयों की खरीद में करीब 45 फीसदी का इजाफा

मिट्टी के बर्तन बनाने वाले लोगों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस बार उनके मिट्टी के बर्तनों की खरीद में इजाफा हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक देश में बने मिट्टी के दीयों और दूसरे सामानों की खरीद करीब 45 फीसदी का इजाफा नजर आ रहा है।

गोरखपुर में मिट्टी के बर्तन बनाने वालों ने भी बताया है कि उनके बनाए सामान लोग पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं। वहीं अनुमान के मुताबिक भारतीय सामानों की खरीद में और बढ़ोतरी के आसार हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल मिट्टी के दीयों और घर सजाने वाले सामानों की मांग तेजी से बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+