अब लखनऊ होगा 'मोगली गर्ल' का नया घर, नम आंखों से दी लोगों ने विदाई
जैसे जैसे एंबुलेंस करीब आ रही थी वैसे-वैसे अस्पताल कर्मियों के चेहरे पर मायूसी छा रही थी। एंबुलेंस के पास पहुंचते-पहुंचते आखिरकार रेनू के आंखों से आंसू गिरने लगे।
बहराइच। मोतीपुर रेंज के जंगलों में मिली मोगली गर्ल को जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब उसका नया घर नवाबों के शहर लखनऊ में जानकीपुरम स्थित दृष्टि सामाजिक सेवा संस्थान होगा। ज्वेनाइल कोर्ट ने मोगली गर्ल की मानसिक मंदता के मद्देनजर ऐसा निर्णय लिया है। चाइल्ड लाइन ने उसे लखनऊ ले जाने की हामी भरी थी। वहां उसे अन्य बच्चों के साथ रखा जाएगा। मानवीय व्यवहार सिखाए जाएंगे, साथ ही कुशल मानसिक चिकित्सकों से इलाज भी कराया जाएगा।

इस खबर पर शनीवार सुबह 6 बजे से ही अस्पताल के गेट पर भारी भीड़ खड़ी थी क्योकि बहुचर्चित मोगली लखनऊ के लिए जाने वाली थी। लोग मोगली नाम से चर्चित उस गर्ल को देखना चाहते थे जिसकी लोगों ने बहुत चर्चा सुनी थी। एंबुलेंस गेट पर खड़ी मोगली का इंतजार कर रही थी और जिला अस्पताल के आइशोलेशन वार्ड में लोगों का तांता सिर्फ एक झलक मोगली को देखने के लिए बेताब दिख रहा था।

सीएमएस डॉ. डीके सिंह वॉर्ड में पहुंचकर मोगली को लखनऊ भेजने के लिए तैयार थे। मोगली की करीबी माने जाने वाली स्वीपर रेनू व माया को बुलाया गया तो रेनू मोगली को अपनी गोद में लेकर गेट पर इंतजार में खड़ी एंबुलेंस की ओर चल पड़ी और पूरी भीड़ उनके आगे पीछे। जैसे जैसे एंबुलेंस करीब आ रही थी वैसे-वैसे अस्पताल कर्मियों के चेहरे पर मायूसी छा रही थी। एंबुलेंस के पास पहुंचते पहुंचते आखिरकार रेनू के आंखों से आंसू गिरने लगे। मीडिया के सवाल पर रेनू ने कहा की ढाई महीने से मैं और माया ही इसकी सेवा कर रही हैं, आज लग रहा है की मेरी बेटी मुझसे अलग हो रही है।


बयान देते समय रो पड़े सीएमएस
मोगली जब लखनऊ के लिए रवाना हुई तो उसके बाद सीएमएस डॉ. डीके सिंह मीडिया से रूबरू हुए और उसके बारे में बात ही रहे थे की अचानक उनकी आंखे नम हो गई और वो रोने लगे। उन्होंने कहा की आज वो लखनऊ जा रही है जिससे कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। मैं और मेरे स्टॉफ ने उसका अपनी बेटी से ज्यादा ख्याल रखा।
स्वीपर को मिला इनाम
सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने स्वीपर माया और रेनू को एक-एक हजार रुपए का इनाम भी दिया है। उन्होंने बताया की जब से ये गर्ल अस्पताल में आई है तब से इन दोनों ने उसकी खूब देखरेख की है।
देखिए मोगली का ये VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications