Lucknow: 2 पत्नी, 6 बच्चों के झगड़ों से परेशान था केंद्रीय मंत्री का भतीजा, संपत्ति विवाद के चलते की सुसाइड
Lucknow: केंद्रीय राज्यमंत्री और मोहनलालगंज सीट से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंदकिशोर ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड की वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। दरअसलनंदकिशोर रावत ने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी हिंदू है, जबकि दूसरी मुस्लिम। पहली पत्नी का नाम पूजा है जिससे उनके चार बच्चे हैं। वहीं, दूसरी पत्नी का नाम शकीला है, जिससे 2 बच्चे हैं।

शकीला अक्सर नंदकिशोर से क्लेश करती थी
जब नंदकिशोर ने शकीला के साथ दूसरी शादी की थी तो उसके बड़े-बड़े बच्चे थे। शकीला अक्सर नंदकिशोर से क्लेश करती थी। इसी बात को लेकर पूजा से भी नंदकिशोर की कहासुनी हो जाया करती थी। दो बीवियों की वजह से घर में आए दिन क्लेश हुआ करता था। जिससे परेशान होकर नंदकिशोर ने ये आत्मघाती कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

पूजा के तानों से परेशान था नंदकिशोर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,नंदकिशोर ने पहली और दूसरी पत्नी के बच्चों के नाम पर कई संपत्तियां खरीद थी। जब भी नंदकिशोर दोनों पत्नियों के बच्चों के लिए अलग-अलग प्रॉपर्टी खरीदता था। तब घर में विवाद हो जाता था। यही बात अक्सर उसे परेशान किया करती थी। आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान नंदकिशोर अपनी पत्नियों को झगड़ा ना करने के लिए कहता था।

कल भी हुआ था घऱ में झगड़ा
लेकिन नंदकिशोर के पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा करती थीं। हर दिन होने वाले घरेलू क्लेश से परेशान नंदकिशोर ने आज को फांसी लगा ली। बताया जा रहा है आज सुबह भी घर में कोई झगड़ा हुआ था। जिसके चलते वह काफी परेशान हो गया था। काकोरी इलाके के एसीपी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली थी कि नंदकिशोर नाम के एक शख्स ने फांसी लगा ली है।

नंदकिशोर श्री बालाजी महाराज नामक एक ट्रस्ट का अध्यक्ष था
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां नंदकिशोर की लाश फंदे पर लटकी थी। पुलिस ने लाश को नीचे उतारा और पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया। नंदकिशोर श्री बालाजी महाराज नामक एक ट्रस्ट का अध्यक्ष था। वह समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ होर्डिंग लगवा कर त्योहारों के बधाई संदेश देता था।












Click it and Unblock the Notifications