Lucknow to Lakhanpur or Laxmanpur: लखनऊ का नाम बदलेगी योगी सरकार? जानिए क्यों लग रही अटकलें
Lucknow to Lakhanpur or Laxmanpur:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संगम लाल गुप्ता ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलकर 'लखनपुर' या 'लक्ष्मणपुर' करने का आग्रह किया है

Lucknow to Lakhanpur or Laxmanpur: उत्तर प्रदेश में जिलों के नाम बदलने को लेकर सियासत हमेशा होती रही है। कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी की तरफ से इटावा जिले का नाम बदलकर मुलायम नगर रखने की मांग की गई थी। इसके बाद अब प्रतापगढ़ से बीजेपी सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लखनऊ का नाम बदलने की मांग को और गरमा दिया है। हालांकि सरकार पहले ही लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के बाहर लक्ष्मण की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की थी। दरअसल ऐसी मान्यता है कि "भगवान राम ने इस शहर को भाई को उपहार में दिया था।"
भगवान राम ने लक्ष्मण को सौंपी थी यह नगरी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलकर 'लखनपुर' या 'लक्ष्मणपुर' करने का आग्रह किया है। 7 फरवरी को शाह को लिखे पत्र में गुप्ता ने लिखा, "लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी, जो स्थानीय मान्यता के अनुसार त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अयोध्या नरेश श्री लक्ष्मण जी को भेंट की थी और इस कारण से यह लखनपुर और लक्ष्मणपुर नामित किया गया था। हालांकि, बाद में 48 वीं शताब्दी में, नवाब आसफ-उद-दौला ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया। इसे उसी परंपरा में लखनऊ कहा गया है।
Recommended Video

अमृतकाल में गुलामी के प्रतीकों को हटाना जरूरी
सांसद ने कहा है कि आज गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के धनी देश में लखनऊ के नवाबों की विलासिता और फिजूलखर्ची की कहानियाँ हमारी आने वाली पीढ़ी को अमृत काल में भी सुनाकर गुलामी का संकेत देना सर्वथा गलत जान पड़ता है।" इसके कारण लॉर्ड डलहौजी ने अवध का अधिग्रहण किया और इसे ब्रिटिश साम्राज्य में विलय कर दिया और नवाब वाजिद अली शाह ने ब्रिटिश अधीनता स्वीकार कर ली।"
सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की पहल
इससे पहले, सांसद ने पत्र को ट्वीट किया था, जिसमें कहा गया था कि "भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने" के लिए नाम बदलना होगा। गुप्ता ने ट्वीट किया, "मैं आपसे भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और गौरवशाली इतिहास को जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम अमृत काल में लखनपुर या लक्ष्मणपुर में बदलने का अनुरोध करता हूं।"
बीजेपी के सत्ता में आते ही उठी कई शहरों का नाम बदलने की मांग
दरअसल, राज्य में बीजेपी की सत्ता आने के बाद कई जिलों और शहरों के नाम बदलने की मांग की जा रही है। वहीं राज्य में पिछले दिनों अलीगढ़ का नाम हरिगढ़, मैनपुरी का नाम मयननगर और फिरोजाबाद का भी नाम चंद्रनगर करने की मांग की गई है। जबकि लखनऊ का भी नाम बदलने की मांग हिंदू संगठनों के द्वारा की गई है। इसके साथ ही पिछले दिनों कासगंज जिले का भी नाम बदलने की मांग की गई थी।
एयरपोर्ट के बाहर सरकार लगवा रही है प्रतिमा
वहीं जिला प्रशासन यहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर भगवान लक्ष्मण की 12 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया में है, जो G20 मीट और ग्लोबल की शोभा बढ़ाने के लिए शहर में आने वाले मेहमानों के सामने लखनऊ के समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित करेगी। प्रतिमा हवाईअड्डे के बाहर एक गोलचक्कर पर लगी है जिसके चारों ओर एक पार्क है। एक पौराणिक कथा के अनुसार, शहर का नाम संस्कृत महाकाव्य रामायण के नायक भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के नाम पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications