फेक न्यूज से निपटने के लिए यूपी पुलिस का 'नवाजुद्दीन' अवतार, ट्विटर पर लिखा 'अपुन इधरिच है'

लखनऊ। वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ते जनसैलाब को देखते हुए यूपी पुलिस ने भी अब सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। फेसबुक, ट्विटर के जरिए यूपी पुलिस लगातार लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है। इतना ही नहीं, केस से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सूचनाओं को भी लोगों तक पहुंचा रही है।

lucknow to counter fake news up police tweets as apun idhrich hai

यूपी पुलिस का सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी को बढ़ाने का मकसद सिर्फ लोगों तक जानकारियां पहुंचाने तक ही सीमित नहीं है। इससे यूपी पुलिस समाज में पुलिस छवि को सुधारने का काम कर रही है। लोगों को जागरुक कर रही है। साथ ही समाज में तेजी से फैलने वाली फेक न्यूज के चलन के खिलाफ भी अपना अभियान चला रही है, ताकि सही खबरें ही लोगों तक पहुंचें और फेक न्यूज को रोका जा सके, जिससे किसी प्रकार की कोई साम्प्रदायिक हिंसा न फैल सके। यूपी पुलिस पहले भी इस प्रकार के अनोखे तरीके से लोगों को सचेत करती आई है।

ऐसी प्रयास में यूपी पुलिस ने सोमवार को एक ट्वीट किया, जिसमें यूपी पुलिस ने लिखा है कि 'जब तक फेक न्यूज़ का ये खेल खत्म नहीं होगा, तब तक... अपुन इधर इच है।' सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस का ये अवतार हर किसी को पसंद आ रहा है। इंटरनेशनल वेब चैनल नेटफ्लिक्स ने 'सैक्रेड गेम्स' नाम की एक सीरीज शुरू की है, जिसका नाम हर किसी की जुबान पर है। ये 'सैक्रेड गेम्स' वेब सीरीज, डायलॉग और कैरेक्टर को लेकर काफी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

अब यूपी पुलिस ने भी इस वेब सीरीज 'सैक्रेड गेम्स' की लोकप्रियता का फायदा उठाने की कोशिश की और इसी वेब सीरीज के एक डायलॉग का सहारा लेकर एक ट्वीट किया है, जिसके माध्यम से लोगों को फेक न्यूज़ के बारे में चेताया है। आपको बता दें कि सिर्फ यूपी पुलिस ही नहीं, बल्कि मुंबई पुलिस भी इस तरह के ट्वीट करती रहती है। गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में फेक न्यूज़, वायरल चीज़ों को लेकर काफी हंगामा हुआ। फेक न्यूज़ की वजह से ही कई बार मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद से लगातार सरकार इसे रोकने में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+