सअादतगंज मदरसा मामला: मैनेजर तैय्यब जिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सआदतगंज के एक मदरसे में यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद उसके मैनेजर तैय्यब जिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को छापेमारी के बाद पुलिस ने मदरसे के संचालक को गिरफ्तार किया था और वहां पढ़ रही 51 लड़कियों को छुड़ाया। मदरसे के संचालक की गिरफ्तारी मुक्‍त करायी गई लड़कियों के बयान के आधार पर किया गया है। लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें मदरसे में पढ़ने वाली छात्राओं यौन शोषण किये जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस टीम के साथ सआदतगंज थाना क्षेत्र के यासीनगंज में स्थित मदरसा जामिया खदीजातुल लीलनवात में छापा मारा।

 पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान

पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान

जानकारी के मुताबिक मदरसे की छत पर चढ़कर छात्राओं ने पर्ची फेंककर लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। वहीं एक पीडि़ता ने संचालक मो. तैयब जिया पर लड़कियां सप्‍लाई करने का भी आरोप लगाया है। आपको बता दें कि बालिका विद्यालयों में चल रहे इस घिनौने खेल ने शिक्षा विभाग को शर्मसार कर दिया है। मदरसे के प्रबंधक ने पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान लगा दिया है।

पर्चे में लिखा था कि...

पर्चे में लिखा था कि...

बंधक लड़कियों ने पर्चों में लिखा था कि संचालक ने हम लोगों को बंधक बना रखा है, तैय्यब जिया व उसके चार साथी उनका यौन शोषण करते हैं। विरोध करने पर उन्हें असलहे दिखाकर जान से मारने की धमकी देते थे। इसके बाद मुहल्ले वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारकर शुक्रवार रात 51 छात्राओं को मुक्त करवाया।

छात्राओं ने बताया कि

छात्राओं ने बताया कि

छात्राओं ने पूछताछ में पुलिस अफसरों को बताया कि आरोपी संचालक तैयब जिया ऑफिस में बुलाकर उनसे पैर दबवाता था। उनके साथ छेड़छाड़ करता था और जब हम इसका विरोध करते तो वह डंडों से पिटाई लगाता था। एक लड़की ने पर्चे में लिखा कि, तैयब रोज किचन में लड़कियों को बुलाता है। फिर उनके साथ छेड़छाड़ करता था। लड़कियों ने गुहार लगाई कि ये बात किसी को मत बताना अगर उसे पता चल गई तो वह हमें पीटेगा।

तैय्यब जिया को सौंपी थी जिम्मेदारी

तैय्यब जिया को सौंपी थी जिम्मेदारी

एक पीडि़ता ने संचालक मो. तैयब जिया पर लड़कियां सप्‍लाई करने का भी आरोप लगाया है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि मदरसे का प्रबंधक और संचालक मो. तैयब जिया सभी का यौनशोषण कर रहा था। इंदिरानगर के ए-ब्लॉक में रहने वाले सैय्यद मोहम्मद जिलानी अशरफ धार्मिक गुरु ने खदीज़तुल कुबरा लिलबनात नाम से मदरसा खोला था। सैय्यद जिलानी ने बताया कि उन्होंने मदरसे की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी तैय्यब जिया को सौंपी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+