कुंभ मेले का फर्जी टेंडर निकालकर की लाखों की लूट, वो भी जेल के अंदर से
लखनऊ। कुंभ मेले के फर्जी टेंडर निकालने को लेकर लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोमती नगर पुलिस ने नैनी जेल में बंद अभियुक्त मनोज तिवारी के भाई अनुज त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। जेल में बंद गिरोह का सरगना जेल से ही पर्यटन विभाग के सम्पर्क में था और वहीं से फर्जी टेंडर निकलवाता था। फर्जी टेंडर के नाम पर इसने लाखों की ठगी भी की। खबर है कि मनोज तिवारी को जेल के अंदर ही मोबाइल और सिम उपलब्ध कराया गया था और वह जेल से ही अपने पूरे गोरखधंधे को संचालित कर रहा था। इस गिरोह में और भी लोग सक्रिय हैं जिन्होंने यूपी के बाहर शरण ले रखी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इस पूरे फर्जी टेंडर के सरगने पर पहले से 30 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने एक गाड़ी भी बरामद की है।

क्या था पूरा मामला?
पुलिस ने जेल में बंद मनोज तिवारी के भाई अनुज त्रिपाठी पर शिकंजा कस उसे गिरफ्तार किया और इसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया। जेल में बंद गिरोह का सरगना मनोज तिवारी जेल के भीतर से ही पर्यटन विभाग के फर्जी टेंडर निकलवाता था। लोगों से फर्जी टेंडर के नाम पर लाखों की ठगी करता था। गिरफ्तार नीरज पांडे नैनी जेल में बंद सरगना मनोज तिवारी को मोबाइल और SIM बात करने के लिए उपलब्ध कराता था। यह गिरोह जेल के भीतर से ही संचालित हो रहा था। कई लोग शामिल हैं इस गिरोह में इस गिरोह में कई लोग सक्रिय थे जिनमें उमाशंकर तिवारी, आलोक मिश्रा, गौरव उपाध्याय फरार हैं। इन अपराधियों ने पुलिस से बचने के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर शरण ली है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। इस गिरोह के सरगना मनोज तिवारी पर पहले से 30 मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस को एक गाड़ी भी बरामद हुई है जिसका नंबर प्लेट भी फर्जी है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications