लखनऊ: डायल 100 के सिपाहियों ने नदी में डूब रही महिला की बचाई जान, अब हो रही है तारीफ

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की जिस तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसके बाद लगातार पुलिस विभाग की बदनामी हो रही है। वहीं, डायल 100 के पुलिसकर्मियों ने कठौता झील में कुदी महिला को बचा लिया। पुलिकर्मियों द्वारा महिला को बचाये जाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सब तरफ पुलिसकर्मियों की तारीफ हो रही है।

Lucknow: Policemen of the Dial 100 saved the woman drowning in the river

सोमवार को लखनऊ के विभूतिखंड स्थित कठौती झील में इंजिनियर की पत्नी ने छलांग लगा दी थी। पीआरवी पर तैनात सूर्य नारायण पांडेय ने बताया कि एक बाकइ सवार युवक इस घटना की जानकरी उन्हें दी। पुलिसकर्मियों ने बीना समय गंवाए वह पहुंचे गए। पुलिसकर्मियों ने एक महिला से 15 फुट लंबा बांस ले लिया। एक दूसरे का हाथ पकड़ कर प्रदीप को नीच उतारा औऱ महिला सत्या को बचा लिया।

सात से बीमार है महिला
पुलिस के मुताबिक विनम्र खंड निवासी सत्या सिंह पिछले सात साल से बीमार है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात पूरा परिवार खाना-खाने के बाद सो गया। सोमवार की सुबह बिना किसी को बताए सत्यासिंह बाहर निकल गई और झील में जाकर छलांग लगा दी। पुलिस की मानें तो महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+