मां को दर्दनाक मौत देने वाला 'बाहुबली' का' दोस्त' फिर लौटा घर! अब बितानी होगी 'कुत्ते की जिंदगी'
नई दिल्ली, 29 जुलाई। आदमखोर बन चुके लखनऊ के पिटबुल ने अपने मालिक की मां के साथ जो किया उससे सब कोई हैरान है। घटना के बाद नगर निगम की टीम कुत्ते को उठा ले गई। बाद में अब उसे वापस उसके मालिक अमित को सौंप दिया गया है। अमित को उनका पिटबुल तब सौंपा गया जब उन्होंने इस बार लिखित में ये दिया है कि वो अपने कुत्ते को कहां रखेगा?

यूपी की दर्दनाक घटना
यूपी की राजधानी लखनऊ की वो दर्दनाक घटना है जिसमें एक कुत्ते ने अपनी मालिक की मां को नोंच नोंच कर मार डाला। बाद में आरोपी लखनऊ पिट बुल को पकड़कर लखनऊ नगर निगम ने पशु कल्याण केंद्र में छोड़ दिया था। जहां कुत्ते को 14 दिनों तक निगरानी में रखा गया था। बाद में उसके व्यवहार में परिवर्तन देखा गया।

मालिक अमित को सौंपा गया पिटबुल
पशु कल्याण केंद्र में 14 दिन पिटबुल के व्यवहार को आब्जर्ब करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी मानसिक स्थिति सही पाया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इसे अब घर में रखना ठीक नहीं होगा। उसके साथ पशु की तरह ही व्यवहार किया जाना चाहिए। लिखित रूप से सहमति के बाद कुत्ते के मालि अमित को उनका पिटबुल गुरुवार को सौंप दिया गया।

जिम ट्रेनर हैं 'बाहुबली'
अमित तिवारी जिम ट्रेनर हैं। उनकी बॉडी को देख लोग उन्हें बाहुबली कहते हैं। वो लखनऊ के कपूरथला के एक जिम में ट्रेनिंग देते हैं। अमित के पास दो पालतू कुत्ते हैं। एक पिट बुल और एक लैब्राडॉग। जिस वक्त पिटबुल कुत्ते ने उनकी मां सुशीला के ऊपर हमला किया वो जिम में ही थे। घर में मां अकेली ही थी।

घर लौटे तो मां खून से लथपथ थी
25 वर्षीय बेटे अमित जब जिम से घर लौटे तो मां खून से लथपथ देखा। बताया गया कि वो सुबह करीब साढ़े पांच बजे जिम गए थे। सुशीला त्रिपाठी के पड़ोसियों जो बताया वो वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला सच है। पड़ोसियों ने कहा है कि पिटबुल के हमले में सुशीला का मांस तक बाहर आ गया था। पिटबुल ने सुशीला को इतना नोचा था कि उसका मांस शरीर से बाहर निकल गया।

टहलाने निकली निकलीं सुशीला
लखनऊ के बंगाली टोला की रहने वाली 80 वर्षीय सुशीला त्रिपाठी पर उनके पालतू पिटबुल 'ब्राउनी' ने 12 जुलाई को हमला कर दिया था। ये उस वक्त हुआ जब वो हर दिन की तरह पिटबुल 'ब्राउनी' और लेब्राडोर को लेकर टहलाने निकली थीं। इसी दौरान पिटबुल ने अचानक सुशीला पर हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिटबुल सुशीला का मांस नोच-नोच कर खा रहे था।

'पिटबुल आदमखोर हो गया है'
अमित के एक पड़ोसी ने कहा कि पिटबुल इतना खतरनाक था कि उसे वो लोग घर से बाहर बहुत कम निकालते थे। अधिकतर उसे वो घर में ही रखते थे। लेकिन उस दिन सुशीला उसे बाहर टहलाने लाई थी। वो इतना खतरनाक था कि अपनी ही मालकिन को घंटेभर नोंचता रहा।












Click it and Unblock the Notifications