Lucknow Hotel Murder Case: क्यों बना असद अपनी मां और 4 बहनों का कातिल? खुद बताई चौंकाने वाली दास्तां

Lucknow Hotel Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नए साल के पहले दिन एक ऐसा हत्याकांड हुआ जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आगरा के रहने वाले 24 वर्षीय असद ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी।

यह घटना लखनऊ के होटल शरनजीत में हुई, जहां असद ने हत्या करने के बाद खुद वीडियो बनाकर पूरी घटना की जानकारी दी। इस वीडियो ने मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है। आइए जानते हैं कातिल असद की कहानी कि क्या और कैसे हुआ?

Lucknow Hotel Murder Case

क्या है पूरा मामला?

असद का परिवार आगरा के टेढ़ी बगिया इलाके के इस्लाम नगर का निवासी है। मां असमा और चार बहनों में से दो नाबालिग थीं, जबकि अन्य दो की उम्र 18 और 19 साल थी। घटना के बाद असद ने वीडियो में बताया कि वह बस्ती वालों के जुल्म और पुलिस की अनदेखी से परेशान था। वीडियो में उसने अपनी मां और बहनों की लाशें दिखाई और बस्ती वालों को जिम्मेदार ठहराया।

असद ने वीडियो में क्या कहा?

  • बस्ती वालों पर आरोप: असद ने बस्ती के लोगों पर जुल्म करने और उनकी बहनों को हैदराबाद में बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उसने कहा कि बस्ती वालों ने उसका घर छीनने की तमाम तरह से कोशिश की।
  • धर्मातरण का खेल: असद ने कहा कि बस्ती वालों की प्रताड़ना से तंग आकर हम धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहते थे।
  • बहनों को हैदराबाद में बिकने से बचाना: असद ने कहा कि बस्ती के रानू, अलीम की गैंग हैदराबाद में लड़कियों को सप्लाई करते हैं, और यह हमारी बहनों को भी बेचना चाहते थे। न जाने कितने गरीब लोगों की बेटियों का इन लोगों ने सौदा कर डाला। पुलिस को रिश्वत देकर यह हर बार बच भी जाते हैं।
  • पुलिस और नेताओं पर अनदेखी का आरोप: असद ने दावा किया कि उसने पुलिस और नेताओं से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।
  • परिवार की दुर्दशा: असद ने बताया कि उसका परिवार 10-15 दिनों से ठंड में भटक रहा था। उसने कहा कि उसका परिवार बेबस और असहाय महसूस कर रहा था। वीडियो में उसने कहा कि यह "मजबूरी का कदम" था।
  • सीएम योगी से की मंदिर बनाने की मांग: असद ने कहा कि सीएम योगी से अपील है कि इन जैसे मुसलमानों को बिल्कुल न छोड़ें, पूरी बस्ती मौत की जिम्मेदार है। मेरे घर को मंदिर बनवा दीजिएगा। मरने के बाद इंसाफ दे दीजिएगा।

किन लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार?

  • रानू उर्फ आफताब अहमद
  • अलीम खान
  • सलीम खान
  • ड्राइवर अहमद, अजहर और उसके रिश्तेदार।

आगरा के असद ने लखनऊ में क्यों दिया घटना को अंजाम?

असद ने वीडियो में यह भी बताया कि पिता की मदद से मैंने ही अपनी बहनों और मां की हत्या की है। पिता की मदद से। मैं भी खुद को खत्म कर लूंगा। अब आप चाहे जलाओ या दफनाओ। असद ने यह भी बताया कि लखनऊ में सीएम योगी से मिलकर मदद मांगने आए थे, लेकिन मिल नहीं पाए।

पुलिस जांच और गिरफ्तारियां?

असद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने होटल पहुंचकर छानबीन शुरू की। असद के बयान और वीडियो के आधार पर बस्ती के आरोपियों की जांच की जा रही है। पुलिस असद के पिता से भी पूछताछ कर रही है, जो वीडियो में उसके साथ बैठे दिखाई दिया।

सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलू:

  • पारिवारिक तनाव और जुल्म: असद ने अपने वीडियो में पारिवारिक संघर्ष और बस्ती वालों के अत्याचार का जिक्र किया। उसकी शिकायत थी कि समाज और प्रशासन ने उसकी मदद नहीं की।
  • मनोवैज्ञानिक अस्थिरता: असद का यह कदम मानसिक तनाव और निराशा का नतीजा हो सकता है। हत्या के बाद वीडियो बनाकर खुद को सही ठहराने की कोशिश उसकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- UP News: लखनऊ के एक होटल में युवक ने अपनी मां और चार बहनों की ले ली जान, आगरा का रहने वाला है परिवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+