सपा नेता के नशेड़ी बेटे की कार ने रैनबसेरे में सो रहे 10 लोगों को रौंदा, 4 की मौत

युष रावत सपा के पूर्व विधायक का और निखिल बड़े बिजनेसमैन का बेटा है, पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त दोनों लोग नशे में थे।

लखनऊ। एक बार फिर से एक नेता के नशेड़ी बेटे ने नशे में धुत होकर भयंकर दुर्घटना को अंजाम दिया है। राजधानी के डालीबाग इलाके के सामने बने रैनबसेरे में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत रईसजादों ने 10 लोगों को रौंद दिया, इस भयंकर और दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Lucknow: Car hits night shelter, 4 dead; Ex-Samajwadi Party MLA's son was reportedly in car

पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले गोमतीनगर के आयुष रावत और निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आयुष रावत सपा के पूर्व विधायक का और निखिल बड़े बिजनेसमैन का बेटा है, पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त दोनों लोग नशे में थे, दोनों ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि उन्हें खबर ही नहीं थी उनसे इतना बड़ा हादसा हो गया है।

लखनऊ: रैनबसेरे में घुसी कार ने 10 को रौंदा, 4 की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात 1:30 बजे के करीब गन्ना संस्थान की तरफ से आ रही कार बेकाबू होकर रैन बसेरे में घुस गई, जो दूसरे छोर तक लोगों को रौंदती चली गई और लोहे की पाइप से टकराकर पलट गई, इस हादसे के शिकार ज्यादातर लोग बहराइच के मटिहा गांव के हैं, पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+