लखनऊ: मरीजों की जान बचाने वाला ऑक्‍सीजन सिलेंडर बना काल, रिफिलिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में 3 की मौत

लखनऊ, मई 05। कोरोना वायरस संकट के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही हैं। लखनऊ के चिनहट स्थित टी ऑक्सीजन प्लांट में बुधवार को सिलेंडर में ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट होने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस का एक दल पहुंच गया है, राहत और बचाव का कार्य जारी है। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। ब्लास्ट के दौरान प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों के हाथ बुरी तरह घायल हुए हैं।

Recommended Video

    राहत भरी खबर: हरियाणा में ऑक्सीजन का संकट दूर होगा, भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट कराए गए 4 टैंकर
    Lucknow Blast during refilling of oxygen cylinder 2 lost his life

    पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि सिलेंडर की रिफिलिंग करते समय सिलेंडर में से एक फट गया। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। एक घायल का आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 4 अन्य लोगों को ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह हादसा रिफिलिंग के दौरान हो रही गैस लीक की वजह से हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर आलाधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी भी पहुंच चुके हैं, घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारियों के अलावा मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के भी हताहत होने की जानकारी है। धमाका इतना तेज था कि प्लांट के ऊपर पड़ा शेड हवा में उड़कर कई टुकड़ों में बंट गया।

    यह भी पढ़ें: नासिक हादसा- मात्र 21 दिनों के उपयोग के बाद कैसे लीक हो गया ऑक्सीजन टैंक, आखिर कौन लेगा हादसे की जिम्मेदारी

    बता दें कि इससे पहले ऐसा ही दर्दनाक हादसा कानपुर जिले से सामने आया था। यहां पनकी ऑक्सीजन प्लांट में बीते शुक्रवार की सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर में रिफिलिंग के दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट में एक कर्मचारी को मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+