Lucknow Airport पर इस दिन से बढ़ेगी विमानों की आवाजाही, CM योगी की अपील के बाद आया अपडेट

Lucknow Airport: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट यानी अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत के समय में 21 मार्च, 2025 से बदलाव होगा। नए शेड्यूल के मुताबिक, रनवे सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दखल के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन डीजीसीए ने लिया है।

इतना ही नहीं, दिल्ली, मुंबई, बंगलूरु आदि रूटों के 16 विमानों की अमौसी एयरपोर्ट पर आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमौसी एयरपोर्ट पर टैक्सीवे निर्माण व रनवे रिकार्पेटिंग के लिए पहली मार्च से कार्य शुरू हुआ था। इसके तहत, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक के लिए रनवे को बंद किया गया था।

Lucknow airport runway repair

रनवे बंद होने के कारण विमानों के संचालन में दिक्कत आ रही थी। इसपर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रनवे मरम्मत के समय में कमी लाने की बात कही थी। सीएम योगी की दखल के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन डीजीसीए ने रनवे मरम्मत के काम को दो घंटे कम कर दिया। 21 मार्च से रनवे बंद होने का नया समय लागू किया जाएगा।

इस बीच, एयरपोर्ट प्रवक्ता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मरम्मत का समय घटाने के बाद सुबह व शाम को एक-एक घंटे की बचत होगी। इससे विमानों का संचालन बेहतर हो सकेगा और विमानों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। 15 अगस्त से रनवे मरम्मत का काम एक महीने के लिए बढ़ाया भी जाएगा।

यात्रियों ने सीएम योगी से की थी अपील

दरअसल, विमानों की आवाजाही कम होने की वजह से यात्रियों को असुविधा हो रही थी। क्योंकि, विमान का संचालन केवल रात के वक्त हो रहा था और एयरपोर्ट लाउंज पर भारी भीड़ जमा हो जा रही थी। इससे यात्रियों ने सीएम योगी तक अपनी शिकायत पहुंचाई थी। सीएम की दखल के बाद रवने मरम्मत के समय को कम किया गया है।

ये भी पढ़ें: 'संभल सत्य है..मैं योगी हूं और हर धर्म का सम्मान करता हूं', लखनऊ में यूं गरजे यूपी सीएम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+