देश में आज हुए लोकसभा चुनाव तो यूपी में किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें? सर्वे ने चौंकाया
Times Now-ETG Survey : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी नतीजों ने जहां भाजपा को पूरी तरह से ऊर्जावान कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ उसके खिलाफ खड़े हुए I.N.D.I.A. गठबंधन को करारा झटका भी दिया है। देश के तीन राज्यों (एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़) में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है तो वहीं तेलंगाना और मिजोरम में उसकी सीटें बढ़ी हैं।

दिग्गजों ने इन चुनावों को साल 2024 के चुनाव से पहले का सेमीफाइनल कहा था, उस हिसाब से तो भाजपा ने सेमीफाइनल में बंपर जीत हासिल की है और वो दोहरे आत्मविश्वास के साथ अब साल 2024 के फाइनल चुनावी मैच की तैयारियों में जुट गई है।
टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
इसी बीच आए टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे रिपोर्ट ने भी विरोधी दलों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इस सर्वे के मुताबिक अगर आज देश में लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी प्रचंड बहुत हासिल करेगी और उसे 308 से 328 सीटें मिल सकती है तो वहीं उसको हराने के लिए बनाए गए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. बहुमत से काफी दूर रहेगी और कांग्रेस को 52 से 72 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।
यूपी के सियासी गलियारों से गुजरता है देश की सत्ता का रास्ता
कहते हैं कि देश के सिंहासन का रास्ता यूपी के सियासी गलियारों से ही गुजरता है और इस बार भी उत्तर प्रदेश पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने में अहम रोल प्ले करेगा। सर्वे के मुताबिक अगर आज लोकसभा चुनाव हों तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 70-74 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को 4 से 8 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है, अगर वाकई ये आंकड़ें सच होते हैं तो निश्चित तौर पर यह विपक्षी गठबंधन के नेता अखिलेश यादव के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।
सर्वे ने बताई I.N.D.I.A. गठबंधन की कमजोरी?
मालूम हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद को I.N.D.I.A. गठबंधन का सबसे बड़ा नेता साबित करने में जुटे हैं तो वहीं हालिया चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस के भी तेवर थोड़े ठंडे पड़े हैं। जबकि राजद अपनी पहचान बनाने में जुटा है तो वहीं बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, वो I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा नहीं है।
बसपा दिख रही है कमजोर!
लेकिन हाल ही में अपनी सल्तनत अपने भतीजे आकाश आनंद को सौंपने वाली मायावती की स्थिति खासा मजबूत नहीं दिख रही है। टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वे में उसे 0-1 सीट मिलती दिख रही है।
I.N.D.I.A. गठबंधन में ही मतभेद
तो वहीं I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल दलों में भी अभी काफी मतेभद ही देखने को मिल रहे हैं और ठोस रणनीति का भी अभाव वहां नजर आ रहा है, जिसकी वजह से साल 2024 में उसे भाजपा को चुनौती देना काफी मुश्किल दिख रहा है।
ये है टाइम्स नाउ-ईटीजी सर्वे की रिपोर्ट
- यूपी की 80 लोकसभा सीट
- एनडीए को 70-74 सीट
- इंडिया गठबंधन को 4-8 सीट
- बीएसपी को 0-1 सीट
- अन्य के खाते में 1-3 सीट
क्या थी साल 2019 में स्थिति?
- बीजेपी- 62
- अपना दल (एस)- 2
- बीएसपी- 10
- सपा- 5
- कांग्रेस- 1
खास बातें- एनडीए में बीजेपी और अपना दल (एस) एक साथ मिलकर लड़े थे तो वहीं बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का महागठबंधन था।
क्या थी साल 2014 में स्थिति?
- बीजेपी- 71
- अपना दल (एस)-2
- बीएसपी- 0
- सपा- 5
- कांग्रेस- 2
क्या थी साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव की स्थिति?
- बीजेपी- 255
- अपना दल (एस)-12
- बीएसपी-1
- सपा- 111
- कांग्रेस- 2
- अन्य-8
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications